पशु तस्करों का सेफ जोन बना सीमावर्ती क्षेत्र

पशु तस्करों का सेफ जोन बना सीमावर्ती क्षेत्र .. हर गुरुवार को पशु लेकर निकलते हैं दर्जनों ट्रक फोटो न. 19 भोरे. गोपालगंज जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित कटेया, भोरे एवं विजयीपुर थाना क्षेत्र पशु तस्करों के लिए सेफ जोन बना हुआ है. यहां दर्जनों ऐसे स्थान हैं, जहां से यूपी के पशु तस्कर […]

पशु तस्करों का सेफ जोन बना सीमावर्ती क्षेत्र .. हर गुरुवार को पशु लेकर निकलते हैं दर्जनों ट्रक फोटो न. 19 भोरे. गोपालगंज जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित कटेया, भोरे एवं विजयीपुर थाना क्षेत्र पशु तस्करों के लिए सेफ जोन बना हुआ है. यहां दर्जनों ऐसे स्थान हैं, जहां से यूपी के पशु तस्कर पशुओं को ट्रकों में लाद कर बाहर भेजते हैं. उनके इस व्यवसाय में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं. हर सप्ताह गुरुवार की रात दर्जनों पशु लदे ट्रक इस क्षेत्र से बाहर भेजे जाते हैं. कटेया थाना क्षेत्र के कुकुरभुंका से गुरुवार की रात दो ट्रक पशु पकड़े गये हैं. पशु तस्करों द्वारा कुछ ऐसे भी तरीके इजाद किये गये हैं, जिससे लोगों को धोखा हो रहा है. अभी हाल ही में भोरे में स्थानीय लोगों द्वारा पशु तस्करों की गाड़ी को पकड़ा गया, तभी एक नीली बत्ती की गाड़ी, जो अपने आप को कुशीनगर पुलिस बता रही थी, वह तस्करों की गाड़ी छुड़ा ले गयी. केस स्टडी – 1 भोरे बाजार में गत वर्ष एक पिकअप वैन पर लदे दो दर्जन पशुओं को स्थानीय युवकों ने पकड़ा था, जिनमें कई पशुएं मर गयी थीं. इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों ने भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया था. इसके अतिरिक्त लखरांव बाग में भी कई बार पशु तस्करों को पकड़ा जा चुका है. केस स्टडी – 2 विजयीपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में यूपी नंबर के ट्रक पर लाद कर पशुओं को ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों काे सूचना मिली. ट्रक पर बैठे लोग ग्रामीणों से उलझ गये और पशुओं को मेला ले जाने की बात कहने लगे. विजयीपुर पुलिस के आने के पहले ही कई तस्कर भागने में सफल रहे. लेकिन, तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. केस स्टडी – 3 कटेया थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर पशु तस्करों के अड्डे हैं, जहां से ट्रकों पर लाद कर पशु बाहर भेजे जाते हैं. समऊर-मीरगंज मार्ग, रूदलपुर, कटेया भगत पुल एवं कुकुरभुंका चौर पशु तस्करी का अड्डा है. पिछले वर्ष पुलिस ने दो ट्रक पशु पकड़ कर स्थानीय लोगों में बांट दिये थे, लेकिन तस्कर आज भी बेखौफ हो कर अपना काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >