पानी टंकी : हलक के बजाय सड़को पर बह रहा पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी पानी टंकी42 लाख की लागत से बनी थी टंकीफोटो – 14सिधवलिया. स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की योजना यहां दम तोड़ रही है. जिस पानी को हलक में उतरना चाहिए, वह सड़कों पर बह कर ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना हुआ है. एक तो पानी टंकी जल्दी चालू नहीं होती और यदि चालू हुई, तो घरों में पहुंचने के बजाय पानी सड़कों बह रहा है. यह स्थिति है प्रखंड के शेर में बनी पानी टंकी की. वर्ष 2006 में ग्रामीणों को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के लिए 42.36 लाख की लागत से बननेवाली पानी टंकी का शिलान्यास नीतीश कुमार द्वारा किया गया था. वर्ष 2009 में पानी टंकी और जलमीनार बन कर तैयार हो गया. 150 घरों में कनेक्शन देकर टंकी से सप्लाइ शुुरू नहीं हुई. लंबे अंतराल के बाद तत्कालीन स्थानीय विधायक मंजीत सिंह के प्रयास से वर्ष 2014 में जब पानी की सप्लाइ शुरू हुई, तो ग्रामीणों में स्वच्छ पेयजल की उम्मीद जगी. वर्तमान हालात यह है कि यह व्यवस्था ऑपरेटर की मनमानी की भेंट चढ़ गयी है. एक नजर में पानी टंकीलागत- 42.36 लाखजलस्रोत की गहराई- 500 फुटचालू वर्ष – 2014उपभोक्ताआें की संख्या – 150कुव्यवस्था से प्रभावितों की संख्या – 500क्या कहता है विभाग पानी टंकी से पानी सप्लाइ की स्थिति की जानकारी नहीं है. यदि ऐसी कुव्यवस्था है, तो उसे जल्द ही ठीक कराया जायेगा. प्रयास है कि सभी लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो ताकि सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान शत-प्रतिशत धरातल पर उतरे.अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी
पानी टंकी : हलक के बजाय सड़को पर बह रहा पानी
पानी टंकी : हलक के बजाय सड़को पर बह रहा पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी पानी टंकी42 लाख की लागत से बनी थी टंकीफोटो – 14सिधवलिया. स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की योजना यहां दम तोड़ रही है. जिस पानी को हलक में उतरना चाहिए, वह सड़कों पर बह कर ग्रामीणों की परेशानी […]
