युवा बाइकर्स से आम लोग परेशान बरौली. आज के युवा मॉडर्न व स्मार्ट दिखने के चक्कर में तमाम तरीके अपना रहे हैं. उसका नमूना आपको आजकल बरौली की सड़कों पर सरेआम दिख जायेगा. युवा नयी बाइक लेकर तेज गति से तथा तेज हॉर्न के साथ एक साथ सड़कों पर निकलते हैं. कोई बस का हॉर्न तो कोई ट्रेन जैसी हॉर्न तो धड़धड़ाती बुलेट का साइलेंसर खोल अपनी पहचान दिखाना चाह रहे हैं, जिससे शाम होते ही राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, ये बाइकर्स अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं, राहगीरों की जान का ग्राहक भी बन जाते हैं. इन युवाओं पर प्रशासन की तरफ से तत्काल कोई लगाम न कसी गयी, तो आनेवाले समय में ये बड़ी समस्या बन सकती है. बुजुर्ग बच्चा तिवारी का कहना है कि इन युवाओं के बाइक से निकले हॉर्न की आवाज से कभी -कभी हमारी धड़कनें बढ़ने लग जाती हैं और रात में सोने में तकलीफ हो रही है.
युवा बाइकर्स से आम लोग परेशान
युवा बाइकर्स से आम लोग परेशान बरौली. आज के युवा मॉडर्न व स्मार्ट दिखने के चक्कर में तमाम तरीके अपना रहे हैं. उसका नमूना आपको आजकल बरौली की सड़कों पर सरेआम दिख जायेगा. युवा नयी बाइक लेकर तेज गति से तथा तेज हॉर्न के साथ एक साथ सड़कों पर निकलते हैं. कोई बस का हॉर्न […]
