निगरानी कोषांग करेगा फर्जी दाखिल खारिज की जांच नोडल पदाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को भेजा नोटिस 22 जनवरी को साक्ष्य के साथ उपस्थित होंगे कर्मचारी फरियादी भी होंगे सुनवाई में उपस्थित गोपालगंज. राजस्व कर्मचारी द्वारा फर्जी दाखिल खारिज करने एवं फर्जी रसीद काटे जाने के मामले की जांच जिला निगरानी कोषांग करेगा. इसको लेकर निगरानी के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह ने राजस्व कर्मचारी राजेश प्रसाद दीपक द्वारा नोटिस देकर साक्ष्य के साथ 22 जनवरी को सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब हो की हम पार्टी के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सिंह राणा ने 15 जुलाई, 2014 को थावे अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश प्रसाद दीपक द्वारा फर्जी दाखिल खारिज दिखा कर फर्जी रसीद काट कर लेखाधारी से राशि की वसूली किये जाने की शिकायत तत्कालीन डीएम से की थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन डीएम कृष्ण मोहन ने मामले की जांच जिला निगरानी कोषांग को सौंप दी, जिसमें थावे अंचल के गोपलामठ गांव के निवासी लुकमान अहमद से राजस्व कर्मचारी के द्वारा दाखिल खारिज शुल्क लेकर फर्जी दाखिल खारिज का कागजात दिखा कर रसीद भी काट दी गयी. जब लुकमान अहमद दुबारा रसीद कटवाने पहुंचे, तो वर्तमान राजस्व कर्मचारी रामनाथ प्रसाद ने रसीद को फर्जी बताते हुए काटने से इनकार कर दिया. वहीं, दाखिल खारिज नहीं होने की बात भी कही. इसके बाद मामले की जांच के लिए शिकायत की गयी. मामले की जांच जिला निगरानी कोषांग के द्वारा की जा रही है.
निगरानी कोषांग करेगा फर्जी दाखिल खारिज की जांच
निगरानी कोषांग करेगा फर्जी दाखिल खारिज की जांच नोडल पदाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को भेजा नोटिस 22 जनवरी को साक्ष्य के साथ उपस्थित होंगे कर्मचारी फरियादी भी होंगे सुनवाई में उपस्थित गोपालगंज. राजस्व कर्मचारी द्वारा फर्जी दाखिल खारिज करने एवं फर्जी रसीद काटे जाने के मामले की जांच जिला निगरानी कोषांग करेगा. इसको लेकर निगरानी […]
