सीवान व गोपालगंज से हथियार के साथ पांच लुटेरे गिरफ्तार

गोपालगंज : सासामुसा में कुचायकोट पुलिस ने बुधवार को ग्रामीण बैंक लूटने की तैयारी में जुटे दो लुटेरों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीन लुटेरे भागने में सफल हो गये. इसकी सूचना पर एसपी निताशा गुड़िया ने कुचायकोट के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के साथ लाल बहादुर साह, जादोपुुर के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, विशंभरपुर के […]

गोपालगंज : सासामुसा में कुचायकोट पुलिस ने बुधवार को ग्रामीण बैंक लूटने की तैयारी में जुटे दो लुटेरों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीन लुटेरे भागने में सफल हो गये. इसकी सूचना पर एसपी निताशा गुड़िया ने कुचायकोट के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के साथ लाल बहादुर साह, जादोपुुर के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, विशंभरपुर के थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की. पुलिस टीम ने गोपालगंज तथा सीवान के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार लुटेरों में मीरगंज थाना क्षेत्र के माधोमटिहानी गांव के अमीर खां, महम्मदपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर के रहीम हुसैन, जादोपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव के सत्येंद्र साह, भुनेश्वर मिश्र उर्फ खुनी बाबा व सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मलिक टेाला से इसरारुल अहमद शामिल हैं.इनके पास से तीन पिस्तौल, 11 गोलियां तथा आधा दर्जन मोबाइल जब्त किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >