हाइटेक होगा कुचायकोट प्रखंंड कार्यालय

गोपालगंज : जिले का कुचायकोट प्रखंड कार्यालय अब हाइटेक होगा. प्रखंड कार्यालय को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव प्रमोद कुमार बिहारी ने डीएम से कुचायकोट प्रखंड कार्यालय के नवनिर्माण में होनेवाले व्यय का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है. कहा गया है कि प्रखंड निर्माण […]

गोपालगंज : जिले का कुचायकोट प्रखंड कार्यालय अब हाइटेक होगा. प्रखंड कार्यालय को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव प्रमोद कुमार बिहारी ने डीएम से कुचायकोट प्रखंड कार्यालय के नवनिर्माण में होनेवाले व्यय का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है. कहा गया है कि प्रखंड निर्माण एवं भूमि की उपलब्धता के संबंध में विभाग को प्रतिवेदन मिल चुका है. इसके अनुरूप प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन जर्जर हो चुके हैं.

ऐसे में कुचायकोट प्रखंड के भवन का नवनिर्माण आवश्यक है. इसका भौतिक सत्यापन कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल से करा कर मॉडल भवन बनाने में जो भी व्यय आ रहा है, उसका प्राक्कलन तथा प्रखंड कार्यालय की तसवीर विभाग ने तत्काल मांगी है, ताकि निर्माण कराया जा सके. विभाग का आदेश मिलते ही नवनिर्माण के प्रति जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
कुचायकोट प्रखंड कार्यालय को अगले वित्तीय वर्ष में पूरा कर लेने का योजना विभाग बना रहा है. सब कुछ ठीकठाक रहा, तो मार्च में ही इसका टेंडर भी विभाग पूरा कर लेगा. भवन के निर्माण कार्य को बेहतर तरीके से कराने की योजना बनायी जा रही है, ताकि एक ही छत के नीचे बीडीओ, सीओ, प्रमुख, उपप्रमुख कार्यालय, जीपीएस का कार्यालय, रोकड़पाल कक्ष, सभा भवन, कंप्यूटर कक्ष, शौचालय आदि होंगे.
कहते हैं अधिकारी
कुचायकोट प्रखंड के जीर्णोद्धार के लिए व्यय का आकलन ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से मांगा गया है.
राहुल कुमार डीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >