गोपालगंज : डीएम राहुल कुमार के द्वारा समाहरणालय सहित विभिन्न प्रखंड एवं अंचल एवं अनुमंडल कार्यालयों में पदस्थापित लिपिकों का तबादला किया गया है. उन्होंने कार्यहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से नौ लिपिकों का तबादला किया है. स्थानांतरित लिपिकों के नये स्थान पर योगदान किये जाने को लेकर प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.
कि पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर लिपिक को अवश्य ही विरमित करें. स्थानांतरित लिपिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना संपूर्ण प्रभार सौंप कर ही नये पदस्थापन के स्थान पर योगदान करें. लिपिक को जनवरी, 2016 का वेतन भुगतान नव पदस्थापन के कार्यालय से होगा.
