एटीएम से 38 लाख की चोरी, 20 लाख बरामद, छापेमारी जारी

एटीएम से 38 लाख की चोरी, 20 लाख बरामद, छापेमारी जारीहजारीबाग. हजारीबाग जिले के डेमोटांड में स्थित स्टेट बैंक की एटीएम से गुरुवार अहले सुबह तीन बजे 38 लाख रुपये की चोरी हो गयी. 11 घंटे के बाद पुलिस ने चोरी का उदभेदन कर लिया. दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एक […]

एटीएम से 38 लाख की चोरी, 20 लाख बरामद, छापेमारी जारीहजारीबाग. हजारीबाग जिले के डेमोटांड में स्थित स्टेट बैंक की एटीएम से गुरुवार अहले सुबह तीन बजे 38 लाख रुपये की चोरी हो गयी. 11 घंटे के बाद पुलिस ने चोरी का उदभेदन कर लिया. दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एक आरोपित सूरज राम के पास से 13 लाख रुपये बरामद किये गये हैं. यह बैंक में सफाई का काम करता है. पकड़े गये सूरज की निशानदेही पर कुजू करमाटांड़ में छापेमारी की गयी. यहां एक आरोपित के घर से सात लाख रुपये की बरामदगी हुई है. हिरासत में लिये गये दूसरा आरोपी बादल है. पकड़े गये आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस छापामारी अभियान चला रही है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है.कैसे हुई एटीएम से चोरी : बुधवार को एसबीआइ डेमोटांड शाखा के एकाउंटेंट रतन सहाय एवं कैशियर सह फील्ड ऑफिसर प्रदीप कुमार ने 38 लाख रुपये एटीएम में डाले. उस समय बैंक में कार्यरत सफाईकर्मी सूरज राम वहां मौजूद था. एटीएम के राशि बॉक्स में रुपये रख कर पासवर्ड से लॉक किया गया. सफाई कर्मी सूरज राम ने पासवर्ड नंबर याद कर लिया. रात 2:50 बजे शटर का ताला तोड़ सूरज अपने सहयोगियों के साथ एटीएम के अंदर घुसा. एटीएम मशीन के राशि बॉक्स के पासवर्ड से बॉक्स को खोला. बॉक्स में रखे 38 लाख रुपये चुरा लिये. राशि बॉक्स का पासवर्ड डालने के पूर्व सीसी टीवी कैमरे का वायर काट दिया.सीसी टीवी फुटेज में एटीएम मशीन के अंदर घुसे चोर का खुला चेहरा देखा गया. चोर के जैकेट के पीछे 786 ,जिंस की पैंट,सफेद जूता पहना हुआ है.जमीन में गाड़ कर रुपये को छुपायीसूरज राम को हिस्से में 13 लाख रुपये मिला था. सुबह वह भी बैंक पहुंचा.एसपी अखिलेश झा ने एकाउंटेंट रतन सहाय और प्रदीप कुमार से पूछताछ की.पूछताछ में उसने बताया कि एटीएम मशीन में रुपये डालने वक्त सूरज राम मौजूद था.पुलिस तत्काल सूरज राम,एकाउंटेंट और कैशियर को थाना ले आयी. थाना में सूरज राम से पुलिस ने पूछताछ की.पूछताछ में उसने रुपये चोरी करने का खुलासा किया.जिसमें बताया कि चोरी की राशि का हिस्सा को जमीन में छुपाया हूं. पुलिस सूरज राम को लेकर कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी गांव पहुंची. पुलिस ने 13 लाख रुपये सूरज राम से बरामद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >