हथुआ में को-ऑपरेटिव बैंक का उद्घाटन आज

हथुआ में को-आॅपरेटिव बैंक का उद्घाटन आज सहकारिता मंत्री करेंगे शाखा और एटीएम का उद्घाटनमंत्री का होगा भव्य अभिनंदन समारोह, तैयारियां पूरीसंवाददाता, गोपालगंजहथुआ में दी सेंट्रल को-आॅपरेटिव बैंक के शाखा भवन का उद्घाटन राज्य के सहकारिता मंत्री आलोक मेहता सोमवार को करेंगे. मंत्री के कार्यक्रम को लेकर को-आॅपरेटिव बैंक की तरफ से तैयारियां पूरी कर […]

हथुआ में को-आॅपरेटिव बैंक का उद्घाटन आज सहकारिता मंत्री करेंगे शाखा और एटीएम का उद्घाटनमंत्री का होगा भव्य अभिनंदन समारोह, तैयारियां पूरीसंवाददाता, गोपालगंजहथुआ में दी सेंट्रल को-आॅपरेटिव बैंक के शाखा भवन का उद्घाटन राज्य के सहकारिता मंत्री आलोक मेहता सोमवार को करेंगे. मंत्री के कार्यक्रम को लेकर को-आॅपरेटिव बैंक की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बैंक के अध्यक्ष महेश राय ने पत्रकारों को बताया कि हथुआ के शाखा कार्यालय भवन का उद्घाटन दिन के दो बजे किया जायेगा. मंत्रीजी दिन के तीन बजे गोपालगंज में पहुंचेंगे, जहां गार्ड ऑफ आॅनर के बाद सहकारिता के पुरोधा पूर्व सांसद स्व नगीना बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही बैंक के मुख्यालय में बनायी गयी एटीएम का उद्घाटन करेंगे. अध्यक्ष ने बताया कि को-आॅपरेटिव बैंक की एटीएम में 100 रुपये से 1000 रुपये तक के नोट ग्राहकों को उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही बैंक के सभागार में माननीय मंत्री का अभिनंदन समारोह आयोजन किया जायेगा. हालांकि बैंक की आमसभा 29 दिसंबर को आंबेडकर भवन में आयोजित है. इस मौके पर विस्कोमान के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, बिहार राज्य सहकारिता बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे, बेतिया के बैंक अध्यक्ष गिरेंद्र नाथ तिवारी, सीवान के मनोज कुमार सिंह, नालंदा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बेगूसराय के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, बिहार राज स्टेट को आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह तथा स्टेट को-आॅपरेटिव के निदेशक विजय वात्सयायन मौजूद थे. कृषि यंत्रों से लैस होगी सात पैक्ससहकारिता मंत्री जिले की सात पैक्स को कृषि यंत्रों से लैस करेंगे. जिले की चयनित सात पैक्स के सदस्य सस्ते मूल्य पर कृषि यंत्रों का लाभ उठायेंगे. यहां तक के खेतों की जुताई रोटावेटर से पैक्स करायेगी. किसानों को समय-समय पर यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा. चयनित पैक्स नगर पर्षद, हसनपुर, कल्याणपुर, बंगरा, काशी टेंगराही, विदेशी टोला, बरारी जगदीश आदि पंचायत को ट्रैक्टर, रोटावेटर एवं अन्य उपकरण उपलब्ध करायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >