गद्दी समाज ने उठायी मांग

गद्दी समाज ने उठायी मांग उचकागांव. त्रिलोकपुर गांव में गद्दी समाज ने ऑल इंडिया गद्दी समाज के बैनर तले बैठक की, जिसकी अध्यक्षता विनोद रावत ने की. बैठक में गद्दी समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ईशा गद्दी ने कहा कि गद्दी जाति को पिछड़ा वर्ग की कोटि […]

गद्दी समाज ने उठायी मांग उचकागांव. त्रिलोकपुर गांव में गद्दी समाज ने ऑल इंडिया गद्दी समाज के बैनर तले बैठक की, जिसकी अध्यक्षता विनोद रावत ने की. बैठक में गद्दी समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ईशा गद्दी ने कहा कि गद्दी जाति को पिछड़ा वर्ग की कोटि से अत्यंत पिछड़ा वर्ग की कोटि में कर देने की जरूरत है. क्यों कि यह समाज सदियों से समाज की मुख्य धारा से अलग है. शादी-विवाह में दहेज लेने-देने पर भी चर्चा की गयी तथा दहेज को समाज का अभिशाप बताया गया. मौके पर मोतीलाल गद्दी, अधिवक्ता हीरालाल गद्दी, लालबाबू गद्दी, अच्छेलाल, राजेंद्र रावत, कासिम गद्दी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >