मंगलवार से भरे जायेंगे फॉर्म

मंगलवार से भरे जायेंगे फॉर्म तैयारी : कल स्कूलों में आयेगा इंटर का परीक्षा फॉर्म आठ जनवरी तक जमा करना होगा परीक्षा का फॉर्म डीइओ कार्यालय से स्कूलों को मिलेगा ओएमआर इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग फोटो न. 1 स्कूल में छात्राएं संवाददाता, गोपालगंज बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा का फॉर्म सोमवार […]

मंगलवार से भरे जायेंगे फॉर्म तैयारी : कल स्कूलों में आयेगा इंटर का परीक्षा फॉर्म आठ जनवरी तक जमा करना होगा परीक्षा का फॉर्म डीइओ कार्यालय से स्कूलों को मिलेगा ओएमआर इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग फोटो न. 1 स्कूल में छात्राएं संवाददाता, गोपालगंज बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा का फॉर्म सोमवार को स्कूलों में भेजा जायेगा. मंगलवार से छात्र – छात्राएं इंटरमीडिएट का फॉर्म भर सकते हैं. इस बार नववर्ष के मौके पर अवकाश होने के कारण परीक्षा समिति ने फॉर्म भरने के लिए लंबा समय दिया है. परीक्षा समिति ने कहा है कि 20 दिसंबर को जिला शिक्षा विभाग के पास फॉर्म उपलब्ध करा दिया जायेगा. स्कूलों में 29 दिसंबर से फॉर्म भरने का काम शुरू कर दिया जायेगा. आठ जनवरी तक बगैर विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जायेगा. फॉर्म में निर्धारित राशि से अधिक नहीं ली जाये, इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने अधिकारियों को मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया है. परीक्षा फॉर्म वही छात्र – छात्राएं भर सकेंगे, जो टेस्ट परीक्षा में उत्तीर्ण हैं. परीक्षा शुल्क इस प्रकार है कोटि मद परीक्षा शुल्क प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ नियमित एवं स्वतंत्र अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 900 1000समुन्नत एवं क्वालिफाई अनुमति शुल्क/परीक्षा शुल्क 300+900 400+1000व्यावसायिक परीक्षार्थियों के रूप में परीक्षा शुल्क 1250 1350पिछले बार शामिल हुए थे छात्र 28620 2016 में शामिल होंगे परीक्षार्थी 32010

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >