बेतिया बाहर, देवरिया सेमिफाइनल मेंपहला सेमीफाइनल आजदुबई इलेवन और देवरिया के बीच होगा मुकाबलाफोटो- 23संवाददाता, गोपालगंजसद्भावना कमेटी, गोपालगंज द्वारा आयोजित 8वां सद्भावना कप इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में बेतिया की टीम 43 रनों से हार गयी. बेतिया को हरा कर देवरिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंची. पहला सेमीफाइनल शनिवार को दुबई इलेवन और देवरिया के बीच खेला जायेगा. बेतिया की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बैटिंग करने के लिए देवरिया को दे दिया. निर्धारित 25 ओवरों में देवरिया की टीम ने 132 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, बेतिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए जितेंद्र ने चार ओवरों में 13 रन देकर चार विकेट लिये. जवाब में उतरी बेतिया की टीम ने निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 रनों से हार गयी. राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं सार्जेंट मेजर राजू कुमार ने पुरस्कार का वितरण किया. एंपायर की भूमिका में राजीव मिश्रा एवं एसपी नर्वोत्तम थे. वहीं, स्कोरर नीरज शर्मा एवं फारूख थे. मैच के दौरान राजीव सिंह, बंटी, दीपक, वीरेंद्र, निपेंद्र आदि उपस्थित थे.
बेतिया बाहर, देवरिया सेमिफाइनल में
बेतिया बाहर, देवरिया सेमिफाइनल मेंपहला सेमीफाइनल आजदुबई इलेवन और देवरिया के बीच होगा मुकाबलाफोटो- 23संवाददाता, गोपालगंजसद्भावना कमेटी, गोपालगंज द्वारा आयोजित 8वां सद्भावना कप इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में बेतिया की टीम 43 रनों से हार गयी. बेतिया को हरा कर देवरिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंची. पहला सेमीफाइनल शनिवार को दुबई इलेवन […]
