राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य बनाने की तैयारी में जुटा राजद पटना. राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन को यादगार बनाने की तैयारी में राजद जुट गया है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 जनवरी को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा. पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य बनाने को लेकर शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में तैयारी समिति की बैठक हुई. पार्टी के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य होगा. उन्होंने कहा कि कम समय में राजद के कार्यकर्ताओं ने जो पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया वह काबिले तारिफ है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि 16 एवं 17 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं राष्ट्रीय अधिवेशन में 24 से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस अवसर पर राजधानी की सभी सड़क और चौक–चौराहों को झंडों एवं बैनरों से सजाने का निर्णय लिया गया है. कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वागत, परिवहन, आवास, भोजनालय सहित सभी समितियों का गठन किया गया है. डॉ पूर्वे ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय साथियों से पूरी जवाबदेही के साथ अपनी जिम्मेवारियों के निर्वहन का आग्रह किया है. पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक मुंद्रिका सिंह यादव ने कहा कि राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा. इस अधिवेशन का असर देश की राजनीति पर पड़ेगा. बैठक में सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन, पूर्व विधान पार्षद मो शमीम, उपेेद्र सिंह, पूर्व विधायक विनोद कुमार यादवेेदु, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सतीश गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रगति मेहता, मीडिया समिति के सदस्य सह प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, बल्ली यादव, केडी यादव, राजेश कुमार पाल, विनोद यादव, संजीव मिश्रा, विनय यादव, आशीष कुमार सिन्हा, पीके चौधरी, नंदू यादव, डॉ कुमार राहुल सिंह, संजीव यादव, देवकिशुन ठाकुर, धीरेंद्र यादव, सूर्य प्रकाश, सावन गुप्ता, रणविजय साहू, अमिताभ ऋतुराज, अर्जुन यादव आदि उपस्थित थे.
राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य बनाने की तैयारी में जुटा राजद
राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य बनाने की तैयारी में जुटा राजद पटना. राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन को यादगार बनाने की तैयारी में राजद जुट गया है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 जनवरी को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा. पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य बनाने को लेकर शुक्रवार […]
