बाइक के लिए पत्नी को निकाला

बाइक के लिए पत्नी को निकाला गोपालगंज. दहेज में बाइक नहीं मिली, तो पत्नी को छह माह के अंदर ही घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव की शाहिदा खातून की शादी उत्तर प्रदेश के तरेया सुजान थाने के तरेया […]

बाइक के लिए पत्नी को निकाला गोपालगंज. दहेज में बाइक नहीं मिली, तो पत्नी को छह माह के अंदर ही घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव की शाहिदा खातून की शादी उत्तर प्रदेश के तरेया सुजान थाने के तरेया गांव के शाहिद अली के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल जाते ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इस बीच छह माह भी नहीं गुजरा कि पति एवं उसके घरवाले मारपीट कर घर से निकाल दिया. कई बार पंचायती हुई, लेकिन पति मानने को तैयार नहीं हुए. पीड़िता ने पति सहित अन्य को आरोपित बनाते हुए न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >