दो पंचायतों में आयोजित राजस्व शिविर में मिले 666 आवेदन

थावे. राजस्व अभियान के तहत गुरुवार को थावे अंचल के सेमरा और जगमलवा पंचायत भवनों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किये गये.

थावे. राजस्व अभियान के तहत गुरुवार को थावे अंचल के सेमरा और जगमलवा पंचायत भवनों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किये गये. इन शिविरों में रैयतों को उनकी जमीन से संबंधित अपडेट जानकारी उपलब्ध करायी गयी और जमाबंदी प्रिंट का वितरण किया गया. साथ ही जमाबंदी से जुड़ी त्रुटियों के निराकरण के लिए आवेदन भी लिये गये. सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने बताया कि शिविर में रैयतदारों को जमाबंदी प्रिंट देने के बाद उनसे संबंधित खाता, खेसरा, रकबा और नाम जैसी त्रुटियों को सुधारने के लिए शपथ पत्र सहित कुल 666 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से सेमरा पंचायत से 553 और जगमलवा पंचायत से 113 आवेदन जमा किये गये. शिविर के दौरान बीपीआरओ पुष्पेंद्र पुष्कर, राजस्व कर्मचारी मो. वकील अख्तर, सुरेश कुमार यादव, मुखिया शाहीन परवीन, मुखिया प्रतिनिधि सगीर आलम, मनौवर हुसैन, डाटा ऑपरेटर समेत कई रैयतदार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >