डुमरिया सेतु पर महाजाम

14 घंटे तक फंसी रहीं गाड़ियां गोपालगंज. इस्ट-वेस्ट कॉरीडोर योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन एनएच 28 पर स्थित डुमरिया सेतु जाम का पर्याय बन गया है. जर्जर पुल पर गाड़ियों को पार करने में घंटों लग रहा है. स्थिति यह है कि प्रतिदिन कोई-न- कोई गाड़ी गड्ढेनुमा पुल पर पंक्चर होकर फंस जाती है. नतीजतन यहां […]

14 घंटे तक फंसी रहीं गाड़ियां
गोपालगंज. इस्ट-वेस्ट कॉरीडोर योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन एनएच 28 पर स्थित डुमरिया सेतु जाम का पर्याय बन गया है. जर्जर पुल पर गाड़ियों को पार करने में घंटों लग रहा है. स्थिति यह है कि प्रतिदिन कोई-न- कोई गाड़ी गड्ढेनुमा पुल पर पंक्चर होकर फंस जाती है.
नतीजतन यहां घंटों जाम लग जाता है. बुधवार की रात्रि गन्ना लदे ट्रैक्टर के पंक्चर हाे जाने के कारण एनएच 28 पर महाजाम लग गया. 10 किमी तक गाड़ियां 14 घंटे तक फंसी रहीं. इस जाम में पर्यटक वाहन भी फंसे रहे. गुरुवार को तीन बजे के बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो सका. इस दौरान यात्रियों को इस ठंड में भूखे-प्यासे रात गुजारनी पड़ी. जाम में फंसे एंबुलेंस को ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह खोरमपुर होकर भेजवाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >