खेल मैदान में शराब फैक्टरी ने गिराया कचरा, ग्रामीणों ने किया हंगामा खेल मैदान में बदबू के कारण पल भर रहना मुश्किलग्रामीणों ने प्रशासन से किया तत्काल कार्रवाई की मांगफोटो- 25बैकुंठपुर. हमिदपुर के ऐतिहासिक खेल मैदान में सोनासती शराब फैक्टरी के द्वारा कचरा फेंक दिये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. शराब फैक्टरी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है. बता दें कि हमिदपुर के खेल मैदान के पास कुछ किसानों से भूसा गिराने के लिए शराब फैक्टरी ने एग्रीमेंट किया. भूसा की जगह मिल का कचरा ला कर मैदान में गिरा दिया गया. गामीणों में संदीप कुमार, राजू बैठा, अरुण कुमार, बब्लू कुमार, अमन कुमार, विकास कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन ने तत्काल पहल नहीं की, तो यहां आसपास के रहनेवालों का जीना दूभर हो जायेगा.
खेल मैदान में शराब फैक्टरी ने गिराया कचरा, ग्रामीणों ने किया हंगामा
खेल मैदान में शराब फैक्टरी ने गिराया कचरा, ग्रामीणों ने किया हंगामा खेल मैदान में बदबू के कारण पल भर रहना मुश्किलग्रामीणों ने प्रशासन से किया तत्काल कार्रवाई की मांगफोटो- 25बैकुंठपुर. हमिदपुर के ऐतिहासिक खेल मैदान में सोनासती शराब फैक्टरी के द्वारा कचरा फेंक दिये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों ने स्थानीय […]
