हथुआ में बिजली के बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन 69 बड़े बकायेदारों में से 24 ने मौके पर बकाया राशि की जमा45 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट किया जा रहा सर्टिफिकेट केस27 फीसदी ही उपभोक्ता कर रहे प्रतिमाह बकाया बिल जमा हथुआ. हथुआ प्रखंड के लगभग सैकड़ों बकायेदारों का कनेक्शन बिजली कंपनी के अधिकारियों ने काट दिया. विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार गौरव के नेतृत्व में एसडीओ जितेंद्र कुमार, जेइ फिरोज अंसारी, मुरारी कुमार, रंजीत चौधरी आदि ने बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा. जेइ फिरोज अंसारी ने बताया कि गुरुवार को 69 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया, जिनमें मीरगंज में 52 व नरईनिया में 17 कनेक्शन काटे गये. इस दौरान 24 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना बकाया का भुगतान भी कर दिया. जेइ ने बताया कि 45 लोगों पर सर्टिफिकेट केस करने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं, चिह्नित अन्य बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है. यहा बताते चलें कि राजस्व वसूली के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर बिजली कंपनी ने यह कदम उठाया है. मीरगंज विद्युत आवर प्रमंडल का राजस्व वसूली लक्ष्य प्रति माह एक करोड़ दस लाख है, जबकि पिछले महीने की राजस्व वसूली पर ध्यान दिया जाये, तो मात्र 68 लाख ही वसूली की जा सकी है, जो औसत से भी काफी कम है. हालांकि बिजली के 27 प्रतिशत उपभोक्ता ही प्रतिमाह बिल जमा करते हैं.
हथुआ में बिजली के बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन
हथुआ में बिजली के बड़े बकायेदारों का कटा कनेक्शन 69 बड़े बकायेदारों में से 24 ने मौके पर बकाया राशि की जमा45 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट किया जा रहा सर्टिफिकेट केस27 फीसदी ही उपभोक्ता कर रहे प्रतिमाह बकाया बिल जमा हथुआ. हथुआ प्रखंड के लगभग सैकड़ों बकायेदारों का कनेक्शन बिजली कंपनी के अधिकारियों ने […]
