बिहार में भाकपा इस बार बनायेगी एक लाख सदस्य

बिहार में भाकपा इस बार बनायेगी एक लाख सदस्यभाजपा के खिलाफ बड़ी ताकत बन कर उभरे हैं क्षेत्रीय दल : के नारायणन दिल्ली सरकार का जन लोकपाल विधेयक करप्शन पर लगाम लगाने में होगा कामयाब 20 दिसंबर को पार्टी मनायेगी 90वीं वर्षगांठ, पार्टी की स्थापना दिवस पर 29 को पटना में कार्यक्रम हरलाखी विधानसभा उप […]

बिहार में भाकपा इस बार बनायेगी एक लाख सदस्यभाजपा के खिलाफ बड़ी ताकत बन कर उभरे हैं क्षेत्रीय दल : के नारायणन दिल्ली सरकार का जन लोकपाल विधेयक करप्शन पर लगाम लगाने में होगा कामयाब 20 दिसंबर को पार्टी मनायेगी 90वीं वर्षगांठ, पार्टी की स्थापना दिवस पर 29 को पटना में कार्यक्रम हरलाखी विधानसभा उप चुनाव में राम नरेश पांडेय होंगे वाम ब्लॉक के प्रत्याशी संवाददाता, पटना भाकपा बिहार में इस बार एक लाख लोगों को सदस्य बनायेगी. भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के नारायणन ने शनिवार को पटना में इसकी घोषणा की. संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हाल के वर्षों में क्षेत्रीय दल बड़ी ताकत बन कर उभरे हैं. वाम ब्लॉक इस नये उभार के विरोध में नहीं है. वाम ब्लॉक तो भाजपा के खिलाफ उभरने वाली किसी भी ताकत का समर्थन करती है. डाॅ नारायणन ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी फैसले को सर्वानुमति से लागू करने में विश्वास नहीं कर रही. ताजा मामला जीएसटी बिल का है. इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने किसी भी दल से कोई विमर्श करना जरूरी नहीं समझा. जीएसटी बिल पास होने से कुछ ही राज्यों को लाभ होगा. कई गरीब राज्यों की जनता को इसका भारी खामियाजा भुगतना होगा. उन्होंने दिल्ली सरकार के जन लोक पाल विधेयक का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि करप्शन में लिप्त विधायकों पर लगाम लगाने में यह कानून कारगर साबित होगा. उन्होंने कहा कि कम्यूनल ताकतों को परास्त करने के लिए भाकपा सभी धर्म निरपेक्ष पार्टियों की एकता चाहती है, किंतु इस नाम पर कोई पार्टी यदि सिर्फ सत्ता पाना चाहती है, तो यह गलत होगा. ताजा उदाहरण मुलायम सिंह यादव को अभी से ही भावी पीएम प्रोजेक्ट किया जाना है. संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि जातीय गोलबंदी और पैसों के खेल में विधानसभा चुनाव में भाकपा को हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने स्वीकार किया कि जातीय गोलबंदी के कारण हमारा आधार वोट भी इस बार खिसक गया. पार्टी इसकी आज से गहन समीक्षा करेगी. पार्टी ने इस बार बिहार में अपने एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तग किया है. इस बार 26 दिसंबर को भाकपा अपनी 90 वीं वर्षगांठ सभी जिलों में मनायेगी. पटना में इस मौके पर भारतीय नृत्य कला मंदिर में 29 दिसंबर को भव्य समारोह भी होगा. उन्होंने हरलाखी उप चुनाव में भाकपा प्रत्याशी के रूप में पुन: राम नरेश पांडेय को प्रत्याशी बनाने का घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को लेकर वाम ब्लॉक में कहीं कोई मतभेद नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >