सैफ कप के लिए 40 संभावित फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम की घोषणानयी दिल्ली. राष्ट्रीय फुटबॉल कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने तिरुवनंतपुरम में इस महीने के आखिर में होनेवाले आगामी सैफ कप के लिए 40 संभावित खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है. इसमें स्थानीय लीगों और एआइएफएफ अंडर-19 एलीट अकादमी के सदस्य भी शामिल हैं. 23 दिसंबर से तीन जनवरी तक होनेवाले टूर्नामेंट के लिए अभ्यास शिविर नौ दिसंबर से कोच्चि में शुरू होगा. कोंस्टेंटाइन ने कहा, ‘हाल ही में यह पहली बार हुआ है कि तीन खिलाड़ी ऐसे चुने गये हैं, जिन्होंने आइलीग भी नहीं खेला है. इनमें से दो सेना एकादश के लिए खेले हैं और एक कलकत्ता यूनीवर्सिटी का छात्र है, जिसने कोलकाता प्रीमियर लीग में साइ के लिए खेला है.’ संभावितों की सूची : गोलकीपर : सुब्रत पाल, गुरप्रीत सिंह संधू, करणजीत सिंह, लक्ष्मीकांत कट्टीमनी, अमरिंदर सिंह. डिफेंडर : ए खोंगजी, लालचुआंमाविया, संदेश झिंगन, कौशिक सरकार, रोबिन गुरुंग, अर्नब मंडल, आगस्टिन फर्नांडिस, रिनो अंटो, नारायण दास, प्रीतम कोटाल, अनास इ. मिडफील्डर : माल्सवाम्जुआला, जैन पंचाकादन, आल्विन जॉर्ज, रोविन बोर्गेस, केविन लोबो, संजू प्रधान, इरोम सेत्यासेन सिंह, रोलिन बोर्गेस , यूजींसन लिंगदोह, फ्रांसिस्को फर्नांडिस, मोहम्मद रफीक, बिकास जाइरु, प्रणय हल्डेर, रोमियो फर्नांडिस, शहनाज सिंह. फॉरवर्ड : डेनियल एल, अर्जुन टुडु, सुनील छेत्री, होलिचरण एन, उदांता सिंह, रोबिन सिंह, जेजे लालपेखलुआ, हाओकिप, सुमीत पास्सी.
सैफ कप के लिए 40 संभावित फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम की घोषणा
सैफ कप के लिए 40 संभावित फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम की घोषणानयी दिल्ली. राष्ट्रीय फुटबॉल कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने तिरुवनंतपुरम में इस महीने के आखिर में होनेवाले आगामी सैफ कप के लिए 40 संभावित खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है. इसमें स्थानीय लीगों और एआइएफएफ अंडर-19 एलीट अकादमी के सदस्य भी शामिल हैं. 23 […]
