हथुआ में प्रशासन और जनप्रतिनिधियाें में चल रही अनबन .. बीडीओ को मिली धमकी के बाद सजग हुआ प्रशासन संवाददाता, हथुआ हथुआ के बीडीओ को जान से मारने की धमकी के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि क्या पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन में अनबन चल रही है. यह कहा जा रहा है कि हथुआ प्रखंड में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है. इससे पहले भी हथुआ के सीओ धर्मनाथ बैठा को फोन पर धमकी मिल चुकी है. शुक्रवार को बीडीओ के कक्ष में घुस कर धमकी देनेवाला युवक प्रमुख का रिश्तेदार बताया गया है. बताया गया है कि बीडीओ राजेश कुमार का पंचायत प्रतिनिधियों से तालमेल नहीं है. सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर पूरा करने को लेकर बीडीओ और पंचायत प्रतिनिधियों में हमेशा अनबन रहती है. बीडीओ की कार्यशैली से प्रतिनिधि हमेशा नाराज रहते हैं. वैसे थाने में बीडीओ द्वारा युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. थानाध्यक्ष प्रियव्रत का कहना है कि यह आपराधिक किस्म की धमकी नहीं है. पुलिस सतर्क है और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
हथुआ में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में चल रही अनबन
हथुआ में प्रशासन और जनप्रतिनिधियाें में चल रही अनबन .. बीडीओ को मिली धमकी के बाद सजग हुआ प्रशासन संवाददाता, हथुआ हथुआ के बीडीओ को जान से मारने की धमकी के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि क्या पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन में अनबन चल रही है. यह कहा जा रहा है कि हथुआ […]
