रहस्यमय ढंग से छात्र लापता,पुलिस कर रही जांच

रहस्यमय ढंग से छात्र लापता,पुलिस कर रही जांच उचकागांव. श्यामपुर गांव से स्कूल पढ़ने गया एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. हालांकि परिजनों ने जब खोजबीन शुरु की तो गायब छात्र का साइकिल कही दूसरे जगह से मिला है.प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामपुर गांव के असमातारा का लड़का सलेमपट्टी गांव स्थित एक […]

रहस्यमय ढंग से छात्र लापता,पुलिस कर रही जांच उचकागांव. श्यामपुर गांव से स्कूल पढ़ने गया एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. हालांकि परिजनों ने जब खोजबीन शुरु की तो गायब छात्र का साइकिल कही दूसरे जगह से मिला है.प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामपुर गांव के असमातारा का लड़का सलेमपट्टी गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जाता था. लेकिन 2 दिसंबर को जब शाहिद खान स्कूल गया तो घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरु की तो कही पता नहीं चला. वहीं गायब छात्र का साइकिल राजेंद्र स्कूल के समीप से पाया गया. इसके बाद परिजनों को अनहोनी का आशंका सताने लगा. काफी खोन बीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो छात्र की मां असमा आरा ने थाने में पहुंच कर पुलिस से लड़के को खोजने की गुहार लगायी. घटना की खबर पाते ही थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने गाबय छात्र के मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दिया. पुलिस गायब छात्र की तलाश में जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >