जगतौली में इंदिरा आवास घोटाले की जांच शुरू

जगतौली में इंदिरा आवास घोटाले की जांच शुरू डीडीसी के साथ पहुंची टीम, लिये हस्ताक्षरों के नमूने तत्कालीन बीडीओ कुमारी ज्ञानवती की भूमिका संदिग्ध फोटो 10प्रभात इंपैक्ट संवाददाता,भोरे. प्रखंड के जगतौली पंचायत में हुए इंदिरा आवास घोटाले की जांच शुक्रवार से शुरू हो गयी. डीडीसी के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू […]

जगतौली में इंदिरा आवास घोटाले की जांच शुरू डीडीसी के साथ पहुंची टीम, लिये हस्ताक्षरों के नमूने तत्कालीन बीडीओ कुमारी ज्ञानवती की भूमिका संदिग्ध फोटो 10प्रभात इंपैक्ट संवाददाता,भोरे. प्रखंड के जगतौली पंचायत में हुए इंदिरा आवास घोटाले की जांच शुक्रवार से शुरू हो गयी. डीडीसी के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू की. इस जांच के शुरू होने के बाद घोटाले में लिप्त लोगों सांसें फुलने लगी है. शुक्रवार को शुरू हुए जांच में डीडीसी जीउत कुमार ने कार्यालय सहायकचंद्र शेखर सिन्हा, पंचायत सचिव सच्चिदानंद मिश्र के हस्ताक्षरों के नमूने लिये गये. इसके साथ ही उनके हस्ताक्षरों को कैश बुक एवं बैंकों में किये गये हस्ताक्षरों से भी मिलाया गया. साथ ही पंचायत सचिव एवं कार्यालय सहायक से पूछ ताछ की गयी. बता दें कि जगतौली पंचायत में मुखिया पति रमेश प्रसाद सिंह के खाते में इंदिरा आवास के 71.50 लाख रूपए भेजे जाने की शिकायत पर शुरू हुई जांच में यह तथ्य उभर कर सामने आया था कि 2 मार्च 2014 को एक साथ तीन तीन सलाह सूची जारी की गयी थी. जिसमें मृतकों को इंदिरा आवास दे दिया गया था. इतना ही उनके खाते में रूपए भी भेज दिये गये था. इसके आलावे कई ऐसे लाभुक थे. जिन्हें दुबारा लाभ दिया गया था. जबकि तीसरी सूची की राशि को मुखिया पति रमेश प्रसाद सिंह के निजी खाते में 71.50 लाख एवं उमेश यादव के खाते में 2 लाख रूपए भेजे गये थे. मामले का खुलासा होने के बाद राशि वापस करा ली गयी थी. इसके जांच शुरू हुई लेकिन मामले को दबा दिया गया. इस मामले ने एक साथ कई सवाल खड़े कर दिये. कैसे बीडीओ कुमारी ज्ञानवती के खाते से राशि निकल कर मुखिया पति के खाते में पहुंच गयी. क्यों एक ही दिन एक ही पत्रांक दिनांक से तीन तीन सलाह सूची जारी की गयी. ऐसे सवालों के साथ न जाने कई ऐसे सवाल है जिसका जवाब अभी ढ़ूंढ़ना बाकी है. वैसे शुक्रवार को जांच करने पहुंचे डीडीसी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. मामले में संलिप्त लोगों को किसी भी सुरत में नहीं बख्शा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >