मट्टिी भरने को लेकर विवाद, हिंसक झड़प

मिट्टी भरने को लेकर विवाद, हिंसक झड़प गोपालगंज. विवादित जमीन में विपक्षी पार्टी द्वारा मिट्टी भरे जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में इलाज के लिये भरती कराया गया है. जहां घायल के बयान पर चार लोगों के खिलाफ […]

मिट्टी भरने को लेकर विवाद, हिंसक झड़प गोपालगंज. विवादित जमीन में विपक्षी पार्टी द्वारा मिट्टी भरे जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में इलाज के लिये भरती कराया गया है. जहां घायल के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कुचायकोट थाना क्षेत्र मठिया पांडेय टोला के मुन्ना रावत तथा पड़ोसी मोतिलाल गोड़ के बीच गुरुवार की शाम विवादित जमीन में मिट्टी भरने को लेकर झगड़ा हो गया. इस झगड़े में मुन्ना रावत सहित चार लोग घायल हो गये. मुन्ना राव के बयान पर मोति लाल गोड़ सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >