12-13 को सीवान में लगेगा पासपोर्ट सेवा कैंप

12-13 को सीवान में लगेगा पासपोर्ट सेवा कैंपसंवाददाता, पटना पासपोर्ट आवेदकों को नजदीकी स्थान पर पासपोर्ट आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पासपोर्ट सेवा शिविर 12-13 दिसंबर को सीवान में लगाया जायेगा. यह शिविर सीवान जिले के गोपालगंज रोड, विद्वरुती हाता स्थित जिला कृषि कार्यालय में लगेगा़ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि सुबह […]

12-13 को सीवान में लगेगा पासपोर्ट सेवा कैंपसंवाददाता, पटना पासपोर्ट आवेदकों को नजदीकी स्थान पर पासपोर्ट आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पासपोर्ट सेवा शिविर 12-13 दिसंबर को सीवान में लगाया जायेगा. यह शिविर सीवान जिले के गोपालगंज रोड, विद्वरुती हाता स्थित जिला कृषि कार्यालय में लगेगा़ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस शिविर में सीवान, गोपालगंज व सारण जिलों के आवेदक शामिल हो सकेंगे. उन्होंने बताया कि कैंप में सामान्य पासपोर्ट आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे. पीसीसी, तत्काल एवं किसी भी प्रकार के होल्ड या पेंडिंग आवेदन शिविर में नहीं लिये जायेंगे.आठ से अप्वाइंटमेंट इस कैंप के लिए आठ दिसंबर से अप्वाइंटमेंट जारी किये जायेंगे. आवेदक वेबसाइट पर उचित शुल्क जमा कर अप्वाइंटमेंट लेकर निर्धारित तिथि को अपने मूल दस्तावेज एवं दस्तावेजों की एक सेट छाया प्रति के साथ स्वयं उपस्थित होंगे. उनको अपने साथ दो पासपोर्ट आकार को फोटो भी लाना होगा. बिना अप्वाइंटमेंट कोई सुनवाई नहीं होगी. कोई भी जानकारी नंबर 0612-2223267 पर ली जा सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >