(लीड) सहज होगा रेल सफर, सुरक्षित यात्रा खुशखबरी. थावे-छपरा रेलखंड का अमान परिवर्तन मार्च तक होगा पूरागोपालगंज समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर निर्माण कार्य में आयी तेजी पटरी बिछाने का काम अंतिम दौर में, धड़ाधड़ बन रहे पुल व क्रॉसिंग फोटो नं-2 गोपालगंज स्टेशन पर युद्धस्तर पर निर्माण कार्य करते मजदूरफोटो -3 थावे -छपरा रेलखंड पर बिछायी गयी नयी रेल पटरी इंट्रो: रेल में रुक-रुक कर अपने गंतव्य तक जाने का कटु एहसास अब जनमानस को नहीं होगा. नये साल में उनकी यात्रा सहज और सुरक्षित होगी. रेल में सफर को सुगम बनाने के लिए थावे-छपरा रेलखंड का अमान परिवर्तन मार्च तक पूरा हो जायेगा. गोपालगंज समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर निर्माण कार्य में तेजी आ गयी है. पटरी बिछाने का काम अंतिम दौर में है. धड़ाधड़ पुल व क्रॉसिंग बन रहे हैं. स्टेशनों व हॉल्टों के उन्नयन के साथ ही यहां यात्री सुविधाओं का भी विस्तार होगा.अवधेश कुमार राजन, गोपालगंजथावे-छपरा रेलखंड का आमान परिवर्तन का कार्य तेजी से चल रहा है. इस रेलखंड के मार्च तक पूरा हो जाने का दावा रेल अधिकारियों ने किया है. इस रूट पर ट्रेनों की परिचालन भी एक अप्रैल से होने की उम्मीद जतायी जा रही है. अमान परिवर्तन का कार्य पूरा होते ही सुदूर ग्रामीण इलाकों में सफर अब असान हो जायेगा. यहां पटरी बिछाने का काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है. रेलवे स्टेशन भी युद्धस्तर पर विकसित किये जा रहे हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंकशन से लेकर छपरा तक के सभी स्टेशनों के विकास पर रेल अधिकारी नजदीकी नजर रख रहे हैं. यात्री सुविधाएं भी तय समय तक बहाल की जायेंगी. रेलखंड के अमान परिवर्तन का जायजा पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम पहले ही ले चुके हैं.कई स्टेशनों को होगा कायाकल्प चालू अमान परिवर्तन के साथ ही थावे-छपरा के बीच गोपालगंज, मांझागढ़, रतन सराय, सिधवलिया, दिघवा दुबौली, राजापट्टी, मशरक, श्याम कौड़िया, मढ़ौरा, पटेढ़ी, खैरा स्टेशनों का भी कायाकल्प होगा. गोपालगंज स्टेशन पर रैक हैडलिंग प्वाइंट बनेगा. मशरक स्टेशन को जंकशन बनाने की बात चल रही है. यहां आरपीएफ पोस्ट भी बनाया जायेगा. स्टेशन से मुख्य सड़क तक एप्रोच रोड का निर्माण कराया जाना है. सभी समपार फाटकों का आधुनिकीकरण किया जायेगा. इन सुविधाओं का हो रहा विस्तार सभी स्टेशनों पर नये लूक में बुंकिंग टिकट काउंटर का निर्माण दो प्लेट फॉर्म वाले स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माणप्रमुख स्टेशों पर जनरेटर रूप का प्रावधान नये सिरे से स्टेशन का बिल्डिंग का निर्माण सभी स्टेशनों पर दो नंबर प्लूट फार्म का निर्माण इलेक्ट्रॉनिक सिगनल से होगा ट्रेनों का परिचालन अमान परिवर्तन के बाद थावे-छपरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल प्रणाली से होगा. यह सिस्टम छपरा -वाराणसी रेलखंड पर लागू है. ट्रेनों के परिचालन के लिये आधुनिक प्रणाली लागू करने की तैयारी की जा रही है. अमान परिवर्तन पूरा हो जाने के बाद ट्रेनों का परिचालन टोकनलेस हो जायेगा. इससे आवागमन भी फास्ट हो जायेगा. ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जायेगी.हॉल्टों का भी होगा विकास , बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं थावे -छपरा रेलखंड के बीच पड़ने वाले बृजकिशोर हॉल्ट, पतालपुर हॉल्ट, शेर हॉल्ट, अलहेपुर हॉल्ट, गुड़राजपुर हॉल्ट, परसा केरवा हॉल्ट, टेा हॉल्ट, शिल्हौड़ी हॉल्ट, तेजपुरवा हॉल्ट, बन्नी मोहम्मद पट्ी हॉल्ट, तनुआ -डुमरिया हॉल्ट सहित अन्य हॉल्टों का भी कायाकल्प किया जायेगा. इन हॉल्टों पर भवन का नये सिरे से निर्माण कराया जायेगा. यात्री प्रतिक्षालय व विश्रामालय का निर्माण कराया जायेगा. हॉल्टों पर यात्री शेल्टर व पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करायी जायेगी.क्या कहते हैं अधिकारी ” थावे-छपरा रेलखंड के अमान परिवर्तन का कार्य तेजी से चल रहा है. निर्धारित समायावधि में कार्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है. अमान परिर्वतन के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा. हॉल्टों का भी विस्तार किया जायेगा. संजय यादव, पीआरओ,पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
(लीड) सहज होगा रेल सफर, सुरक्षित यात्रा
(लीड) सहज होगा रेल सफर, सुरक्षित यात्रा खुशखबरी. थावे-छपरा रेलखंड का अमान परिवर्तन मार्च तक होगा पूरागोपालगंज समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर निर्माण कार्य में आयी तेजी पटरी बिछाने का काम अंतिम दौर में, धड़ाधड़ बन रहे पुल व क्रॉसिंग फोटो नं-2 गोपालगंज स्टेशन पर युद्धस्तर पर निर्माण कार्य करते मजदूरफोटो -3 थावे -छपरा रेलखंड […]
