पड़ोसी ने निकाली दुश्मनी, दो की हालत गंभीर इंदरवा में चार दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ था विवादघायलों को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल पीड़ितों का बयान दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस फोटो न. 17संवाददाता, गोपालगंज क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों पर हॉकी- स्टिक से जानलेवा हमला किया गया. इसमें एक महिला समेत दो लोगों की हालत गंभीर है. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने के इंदरवां गांव में धर्मेंद्र राम और उनके पड़ोसी के बीच चार दिन पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था. गुरुवार को धर्मेंद्र राम अपनी बेटी करीना को लेकर ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगा कर बैठे पड़ोसियों ने हॉकी-स्टिक से हमला कर दिया. बचाने पहुंचे शिव पूजन राम, शिवझारी देवी और उनके बेटे को भी पीट-पीट कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए घालयों को सदर अस्पताल में पहुंचाया. पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
पड़ोसी ने निकाली दुश्मनी, दो की हालत गंभीर
पड़ोसी ने निकाली दुश्मनी, दो की हालत गंभीर इंदरवा में चार दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ था विवादघायलों को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल पीड़ितों का बयान दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस फोटो न. 17संवाददाता, गोपालगंज क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों […]
