स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रस्कूल के बैनर-बोर्ड को फाड़ा, डीएसपी व सीओ ने शांत कराया मामलाबैकुंठपुर. चमनपुरा-सिसई स्थित चैतन्य गुरुकुल ट्रस्ट पब्लिक स्कूल के छात्र स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करते हुए सड़क पर उतर आये. छात्रों का कहना था कि अच्छी शिक्षा पाने के लिए हमारे परिजनों ने यहां एडमिशन कराया है. इन दिनों शिक्षकों की आपसी गुटबाजी से हमारी पढ़ाई चौपट हो रही है. मैनेजर हीरालाल वत्स ने बताया एक शिक्षिका की शादी पड़ जाने के कारण कई शिक्षक नहीं आ सके थे. इसी कारण एक-दो घंटी पढ़ाई बाधित हो गयी. इसी बीच कुछ शिक्षकों ने छात्रों को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हवा देकर उग्र कर दिया. हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गया. दर्जनों छात्र प्रदर्शन करते सड़क पर आ गये. आक्रोशित छात्रों ने स्कूल के बोर्ड-बैनर को उखाड़ते-फाड़ते हुए हरिदया मोड़ पर पहुंच कर स्कूल कमेटी के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. हंगामे की खबर पर पुलिस बल के साथ प्रशिक्षु डीएसपी बिभाश कुमार, सीओ इंदुभूषण श्रीवास्तव, एसआइ अशोक कुमार, सुरेश ठाकुर आदि ने मौके पर पहुंच कर उग्र छात्रों को शांत कराया.
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रस्कूल के बैनर-बोर्ड को फाड़ा, डीएसपी व सीओ ने शांत कराया मामलाबैकुंठपुर. चमनपुरा-सिसई स्थित चैतन्य गुरुकुल ट्रस्ट पब्लिक स्कूल के छात्र स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करते हुए सड़क पर उतर आये. छात्रों का कहना था कि अच्छी शिक्षा पाने के लिए हमारे परिजनों ने यहां एडमिशन कराया […]
