महिला को कोबरा ने काटा, मौत

महिला को कोबरा ने काटा, मौत थावे. खानपुर अजमत टोला गांव में जलावन लेने गयी महिला को कोबरा ने काट लिया. मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. मौत को देख परिजनों में चीत्कार मच गया. गांव के लोगों की भीड़ लग गयी. कई लोग झाड़-फूक में जुट गये, लेकिन महिला की मौत हो […]

महिला को कोबरा ने काटा, मौत थावे. खानपुर अजमत टोला गांव में जलावन लेने गयी महिला को कोबरा ने काट लिया. मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. मौत को देख परिजनों में चीत्कार मच गया. गांव के लोगों की भीड़ लग गयी. कई लोग झाड़-फूक में जुट गये, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खानपुर के शिवशंकर चौधरी की पत्नी अंजली देवी (45) बुधवार की शाम खाना बनाने के लिए घर की बगल में गयी थी, जहां जलावन में छुपे कोबरा ने उसे काट लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >