प्रभारी प्रधानाध्यापक पर राशि गबन का आरोप डीइओ ने किया शिक्षा जनता दरबार का आयोजन गोपालगंज. राजकीय मध्य विद्यालय, बेलही खास के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय कुमार द्वारा विद्यालय में अनियमितताएं की जा रही हैं. यह आरोप बेलही खास निवासी शिक्षा प्रेमी एवं उक्त विद्यालय के सचिव उग्रसेन पाठक ने लगाया है. उन्होंने इसको लेकर डीइओ अशोक कुमार के शिक्षा जनता दरबार में एक आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार उनके द्वारा एमडीएम, छात्रवृत्ति, पोशाक योजना एवं विद्यालय रखरखाव की राशि गबन की जा रही है. पंचदेवरी प्रखंड के जमुनाहा बाजार निवासी ब्रजकिशोर तिवारी ने नवसृजित प्राथमिक, विद्यालय कवरही के पंचायत शिक्षक अनिल दीक्षित पर लोक शिक्षक के जाली अनुभव प्रमाणपत्र पर काम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पंचदेवरी प्रखंड के सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय, जमुनहा के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामनगीना तिवारी पर जाली प्रमाणपत्र के आधार पर कार्य करने एवं वेतन भुगतान तथा पेंशन प्राप्त कर लेने का आरोप लगाया है. डीइओ ने इसकी जांच संबंधित बीइओ को दी तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर डीइओ के अलावा डीपीओ स्थापना राजकिशोर सिंह, बीइओ सिधवलिया, उचकागांव कटेया व पंचदेवरी तथा जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के संयोजक कैलाश राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता रामेश्वर उपाध्याय, छोटे लाल गुप्ता, वीरेश्वर सिंह, परिवर्तन प्रारंभिक शिक्षक संघ के राकेश भारती आदि थे.
प्रभारी प्रधानाध्यापक पर राशि गबन का आरोप
प्रभारी प्रधानाध्यापक पर राशि गबन का आरोप डीइओ ने किया शिक्षा जनता दरबार का आयोजन गोपालगंज. राजकीय मध्य विद्यालय, बेलही खास के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय कुमार द्वारा विद्यालय में अनियमितताएं की जा रही हैं. यह आरोप बेलही खास निवासी शिक्षा प्रेमी एवं उक्त विद्यालय के सचिव उग्रसेन पाठक ने लगाया है. उन्होंने इसको लेकर डीइओ […]
