विजय कुमार चौधरी- प्रोफाइलबिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये विजय कुमार चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है. श्री चौधरी के पिता जगदीश प्रसाद चौधरी दलसिंहसराय से कांग्रेस पार्टी के विधायक चुने जाते थे. उनके निधन के बाद बैंक अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर विजय कुमार चौधरी 1982 के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर पहली वार विधायक बने. दलसिंहसराय के केवटा के मूल निवासी श्री चौधरी को 1982 से अब तक सिर्फ एक बार चुनाव में हार हुई है. वे दलसिंह सराय से तीन बार विधायक चुने गये. परिसिमन के बाद सरायरंजन विधानसभा सीट से वे दो बार चुनाव जीत चुके हैं. वे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. साथ ही नीतीश कुमार की सरकार में सिंचाई, कृषि व सूचना जन संपर्क विभाग के मंत्री रह चुके हैं. वे ललित नारायण मिश्रा विवि से इंटरमीडियेट और पटना विवि से बीए ऑनर्स और एमए की पढ़ाई पूरी की है. 58 वर्षीय श्री चौधरी राज्य के ऐसे विधानसभा अध्यक्षों की सूची में शामिल हो गये हैं, जिनका चुनाव निर्विरोध हुआ है.
विजय कुमार चौधरी- प्रोफाइल
विजय कुमार चौधरी- प्रोफाइलबिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये विजय कुमार चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है. श्री चौधरी के पिता जगदीश प्रसाद चौधरी दलसिंहसराय से कांग्रेस पार्टी के विधायक चुने जाते थे. उनके निधन के बाद बैंक अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर विजय कुमार चौधरी 1982 के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की […]
