जुकरबर्ग पिता बने, 99 प्रतिशत संपत्ति परोपकार के लिए करेंगे दान 2.95 लाख करोड़ की संपत्ति करेंगे दानसैन फ्रांसिस्को फेसबुक के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग एक बेटी के पिता बन गये हैं. बुधवार को उन्होंने खुद फेसबुक पर अपनी पहली संतान की जानकारी दी. साथ ही बेटी होने की खुशी में उन्होंने कंपनी में अपनी और पत्नी प्रिसिला चान की 99 प्रतिशत हिस्सेदारी दान करने संकल्प लिया, ताकि अपनी बेटी ‘मैक्सिमा’ और अन्य बच्चों के लिए दुनिया को एक बेहतर जगह बना जा सके. फेसबुक में जुकरबर्ग दंपति की 99 प्रतिशत हिस्सेदारी का बाजार मूल्य इस समय 45 अरब डॉलर (दो लाख 95 हजार 500 रुपये) है. जुकरबर्ग-प्रिसिला की शादी 19 मई, 2012 को हुई थी. बेटी के जन्म से पहले ही जुकरबर्ग ने दो महीने की लंबी छुट्टी लेने योजना बनाने के साथ-साथ खिलौने भी खरीदे हैं. बेटी ‘मैक्स’ के नाम पत्र जुकरबर्ग ने फेसबुक पेज पर नवजात ‘मैक्सिमा’ को प्यार के नाम ‘मैक्स’ संबोधन के साथ लिखे पत्र कहा है, ‘हम अपनी बेटी ‘मैक्स’ का इस दुनिया में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं. सभी खुश और स्वस्थ हैं. गर्भावस्था के दौरान आपके प्रेम और समर्थन का शुक्रिया. हमारे छोटे परिवार में बहुत-सी खुशियां आयी हैं.’ उनकी पत्नी प्रिसिला ने पिछले सप्ताह सात पौंड, आठ औंस की बच्ची को जन्म दिया. 31 वर्षीय जुकरबर्ग ने आज फेसबुक पर इसका खुलासा किया. उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी का फोटो भी अपलोड किया है. साथ ही माता-पिता ने संयुक्त रूप से उस दुनिया के बारे में एक पत्र भी लिखा, जिसमें वह बड़ी होगी. जुकरबर्ग ने कहा, ये ऐसी दुनिया है, जिसमें हमारी पीढ़ी रोगों की रोकथाम, शिक्षा को व्यक्ति-अनुकूल बना कर, मजबूत समुदाय बना कर, गरीबी कम कर, समान अधिकार मुहैया करा कर और विभिन्न देशों में समझ बढ़ा कर मानवीय क्षमता और समानता की भावना बढ़ा सकती है. हम अपनी ओर से एक छोटी-सी कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि यह दुनिया हर बच्चे के लिए हो. हम इस दुनिया को अगली पीढ़ी के लिए बेहतर बनाने के लिए अपने जीवन काल में फेसबुक की अपनी 99 प्रतिशत हिस्सेदारी दान करेंगे. उन्होंने इस संकल्प को ‘‘अगली पीढ़ी के सभी बच्चों के लिए एक नैतिक कर्तव्य” बताया है.प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को दी गयी जानकारी के मुताबिक जुकरबर्ग अगले तीन साल में हर साल फेसबुक के शेयर एक अरब डाॅलर या इससे अधिक की बिक्री नहीं करेंगे. फेसबुक के सह संस्थापक की संगठन की हिस्सेदारी के मताधिकार पर नियंत्रण बरकरार रहेगा. नयी पहल ‘चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव’ कैलिफोर्निया स्थित सोशल नेटवर्किंग साइट ने यह भी संकेत दिया कि जुकरबर्ग ने एक नयी पहल ‘चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव’ शुरू करने की योजना बनायी है, ताकि अगली पीढ़ी के हर बच्चे के लिए मानव क्षमता और समानता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी. जुकरबर्ग ने पत्र में लिखा है, तुम जब चान जुकरबर्ग परिवार की अगली पीढ़ी के तौर पर शुरुआत करोगी, हम भी चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव की शुरुआत करेंगे. हम सबसे पहले अनुकूल शिक्षा, रोगों की रोकथाम, लोगों के बीच संपर्क और मजबूत समुदाय बनाने पर काम करेंगे. इस घोषणा की कारोबारी और लोकोपकारी समुदाय ने खुल कर प्रशंसा की है.दो महीने की छुट्टी लेंगे जुकरबर्ग ने अपने जीवन में परिवार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म पर दो महीने की छुट्टी लेने की योजना बनायी है. जुकरबर्ग ने इस फैसले को बेहद व्यक्तिगत करार देते हुए एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि कामकाजी माता-पिता का अपने नवजात शिशु के लिए वक्त निकालना बच्चे और परिवार के लिए अच्छा होता है. इसे अमेरिका के सबसे व्यस्त कार्यकारी के पारिवारिक जीवन पर दृढ़ बयान के तौर पर देखा जा रहा है.कोट मैक्स हम तुम्हें प्यार करते हैं और एक बड़ी जिम्मेदारी महसूस करते हैं कि हम तुम्हारे और सारे बच्चों के लिए बेहतर दुनिया छोड़ कर जाएं. तुम्हारी दुनिया उसकी प्यार, उम्मीद और आनंद से भरी हो, जो तुम हमें दे रही हो. तुम इस दुनिया को क्या दे पाती हो, हम यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते.” मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक के संस्थापक व सीइओ वाह .. आज जो आपने मिसाल कायम की, वह हमारे और विश्व के लिए अनुकरणीय है.मेलिंडा गेट्स, माइक्रोसाफ्ट के सह संंस्थापक बिल गेट्स की पत्नी
जुकरबर्ग पिता बने, 99 प्रतिशत संपत्ति परोपकार के लिए करेंगे दान
जुकरबर्ग पिता बने, 99 प्रतिशत संपत्ति परोपकार के लिए करेंगे दान 2.95 लाख करोड़ की संपत्ति करेंगे दानसैन फ्रांसिस्को फेसबुक के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग एक बेटी के पिता बन गये हैं. बुधवार को उन्होंने खुद फेसबुक पर अपनी पहली संतान की जानकारी दी. साथ ही बेटी होने की खुशी में उन्होंने […]
