मुंगेर और कैमूर के वन क्षेत्र होंगे टूरिज्म फ्रेंडली मुंगेर के भीम बांध और गुरुमाहा में तथा कैमूर के सारोदाग व सरुहल वन क्षेत्र में वनेगा वन-पथ वन-पथ और संपर्क-पथों के निर्माण पर वन पर्यावरण विभाग करेगा 87.60 लाख रुपये खर्च वन-पथों के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने किया था वन विभाग से आग्रह वन-पथ न होने से देशी-विदेशी पर्यटक कैमूर-मुंगेर के वन क्षेत्रों का नहीं उठा पा रहें लुत्फ संवाददाता, पटना देशी-विदेशी पर्यटकों को वाल्मीकि रिजर्व टाइगर की तरह अब मुंगेर और कैमूर के वन क्षेत्रों का भी दीदार करने का मौका मिलेगा. वन पर्यावरण विभाग दोनों जिलों के वन क्षेत्रों को टूरिज्म फ्रेंडली वन क्षेत्र बनायेगा. मुंगेर और कैमूर के सारोदाग और भीम बांध के आस-पास के वन क्षेत्रों में वन पर्यावरण विभाग वन-पथ और संपर्क पथों का निर्माण करायेगा. दोनों जिलों के वन क्षेत्रों में सड़क और संपर्क सड़कों के निर्माण पर विभाग 87. 60 लाख रुपये खर्च करेगा. देशी-विदेशी पर्यटक मुंगेर और कैमूर के वन क्षेत्रों का भ्रमण करने में हाल के वर्षों में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं, किंतु उन्हें दोनों वन क्षेत्रों का भ्रमण कराने के लिए वन-मार्ग न होने के कारण उनकी हसरतें पर्यटन विभाग पूरी नहीं कर पा रहा था. पर्यटन विभाग ने दोनों जिलों के वन क्षेत्रों में वन-पथ और संपर्क-पथ वनाने का मई-जून, 2015 में वन पर्यावरण विभाग से आग्रह किया था. अब जा कर वन- पर्यावरण विभाग ने दोनों वन क्षेत्रों में वन-पथ और संपर्क-पथ निर्माण की स्वीकृति दी है. कैमूर के सारोहदाग-सरुह वन में 10 किलो मीटर में, जबकि मुंगेर के भीम बांध वन क्षेत्र में 15 किलो मीटर में वन-पथ और संपर्क-पथों का निर्माण होगा. विभाग ने दोनों वन क्षेत्रों में वन-पथ और संपर्क पथों का निर्माण छ:ह माह में कराने का लक्ष्य तय किया है. वन-पथ और संपर्क-पथों के निर्माण के बाद पर्यटक दोनों वन क्षेत्रों का निर्भिक हो कर भ्रणम कर सकेंगे. मुंगेर और कैमूर के वन क्षेत्रों में होने वाले काम कैमूर : 10 किले मीटर में सारोदाग व सरुहल वन-पथ और संपर्क पथ का निर्माण, लागत-52. 50 लाख मुंगेर : 15 किलो मीटर में भीम बांध और गुरुमाहा में वन-पथ व संपर्क-पथ का निर्माण, लागत-35.10 लाख
मुंगेर और कैमूर के वन क्षेत्र होंगे टूरज्मि फ्रेंडली
मुंगेर और कैमूर के वन क्षेत्र होंगे टूरिज्म फ्रेंडली मुंगेर के भीम बांध और गुरुमाहा में तथा कैमूर के सारोदाग व सरुहल वन क्षेत्र में वनेगा वन-पथ वन-पथ और संपर्क-पथों के निर्माण पर वन पर्यावरण विभाग करेगा 87.60 लाख रुपये खर्च वन-पथों के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने किया था वन विभाग से आग्रह […]
