शराब बंदी से महिलाओं में खुशी

शराब बंदी से महिलाओं में खुशी चकागांव. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक अप्रैल, 2016 से शराब बंदी के आदेश को लेकर महिलाओं ने खुशी जाहिर की. जमसड़ पंचायत स्थित सिसवनिया गांव में जीविका ग्राम संगठन की बैठक आयोजित की गयी. शकुंतला देवी ने बैठक में जीविका संगठन की महिलाओं को जब इस बात की जानकारी […]

शराब बंदी से महिलाओं में खुशी चकागांव. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक अप्रैल, 2016 से शराब बंदी के आदेश को लेकर महिलाओं ने खुशी जाहिर की. जमसड़ पंचायत स्थित सिसवनिया गांव में जीविका ग्राम संगठन की बैठक आयोजित की गयी. शकुंतला देवी ने बैठक में जीविका संगठन की महिलाओं को जब इस बात की जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा एक अप्रैल से बिहार को शराबमुक्त बनाया जायेगा, तो महिलाओं ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी. मौके पर शकुंतला देवी के अलावा समीना बानी, सुनील कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, अर्चना मिश्रा, सुनीता सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >