बेटियां बन रहीं स्वावलंबी छात्राओं को दिया कराटे का प्रशिक्षण फोटो -15 कटेया. समाज में बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए कानून भी है और पुलिस भी. फिर भी इस पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से छात्राओं को अपनी रक्षा का भार स्वयं उठाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान द्वारा कटेया के कस्तूरबा बालिका छात्रावास की 50 छात्राओं को कराटे को प्रशिक्षित दिया जा रहा है. इसके लिए विभाग ने गोपालगंज से दो प्रशिक्षकों संजय कुमार एवं अनिरुद्ध कुमार को भेजा है. ये प्रशिक्षक सीमित संसाधनों के बावजूद पूरे मनोयोग से छात्राओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं. वहीं, छात्राओं में भी इस प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह है. रिंकी, मोनी, शकुंतला, लीलावती, सरोज आदि छात्राओं ने बताया कि शुरू में उन्हें झिझक महसूस हो रही थी, किंतु अब प्रशिक्षण में काफी आनंद मिल रहा है. उनकी स्फूर्ति एवं आत्मबल बढ़ा है. एक प्रश्न के जवाब में ये प्रशिक्षु लड़कियां कहती हैं कि जो हमसे टकरायेगा चूर-चूर हो जायेगा. प्रशिक्षक संजय बताते हैं कि प्रशिक्षण के बाद लड़कियां समाज में अलग पहचान बनायेंगी. स्वास्थ्य के साथ-साथ इनका पढ़ाई में भी मन लगेगा. छात्रावास के संचालक कल्पनाथ तिवारी ने बताया कि इस चरण में 50 छात्राएं प्रशिक्षित हो रही हैं. प्रशिक्षण कई चरण में होंगे. इसका उद्देश्य छात्राओं में आत्मबल का विकास कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है, ताकि समाज की आधी आबादी जब तक स्वावलंबी नहीं होगी, तब तक एक स्वस्थ समाज की कल्पना बेमानी है.
बेटियां बन रहीं स्वावलंबी
बेटियां बन रहीं स्वावलंबी छात्राओं को दिया कराटे का प्रशिक्षण फोटो -15 कटेया. समाज में बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए कानून भी है और पुलिस भी. फिर भी इस पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से छात्राओं को अपनी रक्षा का भार स्वयं उठाने के लिए […]
