भूमि विवाद में भैंसुर ने महिला को जलाया बरौली थाने के बरौली बाजार की घटना पड़ोसी पर महिला ने लगाया जलाने का आरोप फोटो न. 27 बरौली. भूमि विवाद के दौरान भैंसुर ने महिला को जला कर हत्या मारने का प्रयास किया. महिला की हालत गंभीर है. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना बरौली थाने के बरौली बाजार की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरौली बाजार में विजय प्रसाद और उनके भाई के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार को विवादित जमीन को लेकर मारपीट हुई. विजय प्रसाद की पत्नी मंजु देवी घर में अकेली थी. मौका पाकर महिला का भैंसुर घर में पहुंच गया. महिला के साथ मारपीट करने के बाद शरीर पर तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया. आसपास के लोग जख्मी हुई मंजु देवी को इलाज के लिए पीएचसी में लेकर गये, जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटना को लेकर महिला से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
भूमि विवाद में भैंसुर ने महिला को जलाया
भूमि विवाद में भैंसुर ने महिला को जलाया बरौली थाने के बरौली बाजार की घटना पड़ोसी पर महिला ने लगाया जलाने का आरोप फोटो न. 27 बरौली. भूमि विवाद के दौरान भैंसुर ने महिला को जला कर हत्या मारने का प्रयास किया. महिला की हालत गंभीर है. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया […]
