पेंटिंग प्रतियोगिता में टॉपर छात्र पुरस्कृत

पेंटिंग प्रतियोगिता में टॉपर छात्र पुरस्कृत देश के 50 बच्चों के चयन में तीन गोपालगंज के शामिलडीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र ने मारी पेंटिंग में बाजीफोटो-21 – टॉपर छात्रों को सम्मानित करते बैंक के अधिकारीगोपालगंज. एक्सिस बैंक की तरफ से पूरे देश में 21 नवंबर को पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. गोपालगंज शाखा में […]

पेंटिंग प्रतियोगिता में टॉपर छात्र पुरस्कृत देश के 50 बच्चों के चयन में तीन गोपालगंज के शामिलडीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र ने मारी पेंटिंग में बाजीफोटो-21 – टॉपर छात्रों को सम्मानित करते बैंक के अधिकारीगोपालगंज. एक्सिस बैंक की तरफ से पूरे देश में 21 नवंबर को पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. गोपालगंज शाखा में 40 छात्र-छात्राएं पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए. देश स्तर पर 50 छात्रों का चयन टॉपर में किया गया. इनमें तीन गोपालगंज के भी छात्र थे. इन छात्रों के भीतर की कला को निखारने के उद्देश्य से बैंक की तरफ से प्रति वर्ष पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इस वर्ष थावे डीएवी पब्लिक स्कूल के वर्ग सात के छात्र समृद्धि सिंह को प्रथम स्थान मिला, जबकि दूसरे स्थान पर एसएस बालिका स्कूल के दसवीं की छात्रा सना परवीन तथा तीसरे स्थान पर वीएम इंटर की छात्र प्रिया परिजात रहे हैं. एक्सिस बैंक में एक सादा समारोह का आयोजन कर इन्हें मेडल और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया. प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष वीरेश्वर सिंह तथा शाखा प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने उन्हें मेडल देकर इनके बेहतर भविष्य की शुभकामना की. इस मौके पर दीपक कुमार, अंकित कुमार, अशोक कुमार, रणधीर कुमार, राकेश कुमार, सुमित कुमार, अभिजित कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >