वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने नारायण का समर्थन किया

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने नारायण का समर्थन कियासेंट जोंस. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ऑफ स्पिनर सुनील नारायण का समर्थन किया, जिसे संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया गया है. क्रिकेट निदेशक रिचर्ड पायबस ने सोमवार को कहा कि बोर्ड रिहैबिलिटेशन के दौरान नारायण का समर्थन करेगा. पायबस के […]

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने नारायण का समर्थन कियासेंट जोंस. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ऑफ स्पिनर सुनील नारायण का समर्थन किया, जिसे संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया गया है. क्रिकेट निदेशक रिचर्ड पायबस ने सोमवार को कहा कि बोर्ड रिहैबिलिटेशन के दौरान नारायण का समर्थन करेगा. पायबस के हवाले से वेस्टइंडीज ने कहा, ‘यह बड़ा झटका है कि सुनील आइसीसी बायोमैकेनिक्स टेस्ट में नाकाम रहा और गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया.’ उन्होंने कहा, ‘हम रिहैबिलिटेशन के दौरान उसका पूरा समर्थन करेंगे. उम्मीद है कि वह इसके बाद बेहतर गेंदबाज के रूप में सामने आयेगा.’ नारायण के एक्शन की शिकायत पिछले महीने की शुरुआत में श्रीलंका दौरे पर तीसरे वनडे के दौरान की गयी थी. उसके बाद इंगलैंड की लोबोरो यूनिवर्सिटी में उनके एक्शन की जांच की गयी और इसमें नाकाम पाये जाने पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >