ध्रुमिल और मिनाद को फ्रेंक टाइसन स्कॉलरशिप

ध्रुमिल और मिनाद को फ्रेंक टाइसन स्कॉलरशिपमुंबई. मुंबई के दो युवा गेंदबाजों मिनाद मांजरेकर और ध्रुमिल मातकर को ‘फ्रेंक टाइसन स्कॉलरशिप’ के लिए चुना गया है. इस स्कॉलरशिप की शुरुआत टाइसन की याद में की गयी है, जिनका 27 सितंबर को निधन हो गया था. तेज गेंदबाज मांजरेकर मुंबई की अंडर-19 टीम के सदस्य हैं, […]

ध्रुमिल और मिनाद को फ्रेंक टाइसन स्कॉलरशिपमुंबई. मुंबई के दो युवा गेंदबाजों मिनाद मांजरेकर और ध्रुमिल मातकर को ‘फ्रेंक टाइसन स्कॉलरशिप’ के लिए चुना गया है. इस स्कॉलरशिप की शुरुआत टाइसन की याद में की गयी है, जिनका 27 सितंबर को निधन हो गया था. तेज गेंदबाज मांजरेकर मुंबई की अंडर-19 टीम के सदस्य हैं, जबकि बायें हाथ के स्पिनर मातकर ने मुंबई को सीके नायडू टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी. मातकर फिलहाल मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा है जो वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ खेल रही है. 1990 के दशक में मुंबई के लिए कई गेंदबाजों को तैयार करनेवाले टाइसन के नाम पर शुरू की गयी इस स्कॉलरशिप में प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी शिक्षा और ट्रेनिंग के लिए दो लाख रुपये दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >