चुनावी नतीजों पर माकपा की राज्य कमेटी की बैठक आज से

चुनावी नतीजों पर माकपा की राज्य कमेटी की बैठक आज से संवाददाता, पटना बिहार विधान सभा के चुनावी नतीजों पर बुधवार और गुरुवार को माकपा मंथन करेगी. पार्टी की दो दिवसीय राज्य कमेटी की बैठक कल से पटना में होगी. पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी अवधेश कुमार ने बताया कि कल से होनेवाली पार्टी की समीक्षा […]

चुनावी नतीजों पर माकपा की राज्य कमेटी की बैठक आज से संवाददाता, पटना बिहार विधान सभा के चुनावी नतीजों पर बुधवार और गुरुवार को माकपा मंथन करेगी. पार्टी की दो दिवसीय राज्य कमेटी की बैठक कल से पटना में होगी. पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी अवधेश कुमार ने बताया कि कल से होनेवाली पार्टी की समीक्षा बैठक में माकपा के पोलित ब्यूरो मेंबर एसआर पिल्लैई और हन्नान मोला पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. बैठक में पार्टी अपने भावी कार्यक्रम भी तय करेगी. पार्टी ने छह दिसंबर तक सभी जिलों में सांप्रदायिकता-विरोधी दिवस मनाने की घोषणा पहले से ही कर रखी है. बैठक में इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों की भी योजना पर विचार-विमर्श होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >