पिता के अधूरे सपनों को पूरा करूंगी: भावना झासंवाददाता,पटनापहली बार विधायक बन कर विधान सभा पहुंची भावना झा ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में आना बहुत अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. मिथिलांचल के विकास के लिए काम करूंगी. मिथिला व मैथिली को सत्कार व सम्मान मिले इसके लिए प्रयास करूंगी. मैथिली में शपथ ग्रहण लेना मिथिलांचल के लिए शान है. उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व युगेश्वर झा बेनीपट्टी का प्रतिनिधित्व करते थे. उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए काफी काम किये. उनके अधूरे सपने को वह पूरा करेगी. क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोगों का सहयोग लेकर काम करना है. मिथिला की बेटी होने के नाते महिलाओं के उत्थान के लिए उनके बीच काम करेगी. विधान सभा में मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रो-टेम स्पीकर सदानंद सिंह द्वारा चेतावनी दिये जाने पर उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना है, वह नहीं जानती थी. जहां तक प्रो-टेम स्पीकर द्वारा डांटने की बात है. वह हमारे गार्जियन हैं. मुझे राजनीति के लिए उन्होंने प्रोत्साहित किया. किसी गलती पर अगर टोके हैं, तो मुझे खराब नहीं लगा. इससे सीखने का मौका मिला है. भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं होगी.
पिता के अधूरे सपनों को पूरा करूंगी: भावना झा
पिता के अधूरे सपनों को पूरा करूंगी: भावना झासंवाददाता,पटनापहली बार विधायक बन कर विधान सभा पहुंची भावना झा ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में आना बहुत अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. मिथिलांचल के विकास के लिए काम करूंगी. मिथिला व मैथिली को सत्कार व सम्मान मिले […]
