युकी, सोमदेव एकल रैंकिंग में दो पायदान खिसके

युकी, सोमदेव एकल रैंकिंग में दो पायदान खिसकेनयी दिल्ली. देश के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ताजा एटीपी रैंकिंग में दो पायदान खिसक कर 93वें स्थान पर आ गये, जबकि सोमदेव देववर्मन भी दो पायदान नीचे 181वें स्थान पर खिसक गये हैं. साकेत माइनेनी 171वें स्थान पर बने हुए हैं. रामकुमार रामनाथन 13 पायदान […]

युकी, सोमदेव एकल रैंकिंग में दो पायदान खिसकेनयी दिल्ली. देश के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ताजा एटीपी रैंकिंग में दो पायदान खिसक कर 93वें स्थान पर आ गये, जबकि सोमदेव देववर्मन भी दो पायदान नीचे 181वें स्थान पर खिसक गये हैं. साकेत माइनेनी 171वें स्थान पर बने हुए हैं. रामकुमार रामनाथन 13 पायदान चढ़ कर 260वें स्थान पर आ गये. युगल वर्ग में रोहन बोपन्ना नौवें स्थान पर बने हुए हैं. लिएंडर पेस 41वें और पूरव राजा 93वें स्थान पर हैं. डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा शीर्ष पर बनी हुई है. स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस भी 11355 अंक लेकर शीर्ष पर है. एकल में अंकिता रैना 255वें स्थान पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >