ऑस्ट्रेलिया और डेनाइट टेस्ट का आयोजन करेगा

ऑस्ट्रेलिया और डेनाइट टेस्ट का आयोजन करेगाएडीलेड. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां हुए मैच की कामयाबी के बाद वह भविष्य में डे-नाइट के और टेस्ट का आयोजन करेगा. एडीलेड ओवल पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला डेनाइट टेस्ट देखने कुल 123,736 दर्शक मैदान में जुटे, जबकि प्राइम टाइम […]

ऑस्ट्रेलिया और डेनाइट टेस्ट का आयोजन करेगाएडीलेड. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां हुए मैच की कामयाबी के बाद वह भविष्य में डे-नाइट के और टेस्ट का आयोजन करेगा. एडीलेड ओवल पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला डेनाइट टेस्ट देखने कुल 123,736 दर्शक मैदान में जुटे, जबकि प्राइम टाइम पर आखिरी दिन 30 लाख से अधिक दर्शकों ने उसे देखा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीइओ जेम्स सदरलैंड ने कहा, ‘हमें बहुत खुशी है कि इतने लोगों ने डे-नाइट के टेस्ट को पसंद किया. हम क्रिकेटप्रेमियों की इच्छा पूरी करना चाहते हैं और भविष्य में डे-नाइट के और टेस्ट मैचों का आयोजन करेंगे. एडीलेड में हुआ प्रयोग कामयाब रहा और भविष्य में दुनिया भर में इस तरह के मैच आयोजित किये जा सकते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >