जेइइ मेन एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजस्ट्रिेशन शुरू

जेइइ मेन एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 31 दिसंबर तक परीक्षार्थी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन तीन को ऑफलाइन आैर नौ व 10 अप्रैल को होगी परीक्षा संवाददाता, गोपालगंज देश के तकनीकी संस्थानों में नामांकन का काउनडाउन शुरू हो गया है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के लिए मंगलवार […]

जेइइ मेन एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 31 दिसंबर तक परीक्षार्थी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन तीन को ऑफलाइन आैर नौ व 10 अप्रैल को होगी परीक्षा संवाददाता, गोपालगंज देश के तकनीकी संस्थानों में नामांकन का काउनडाउन शुरू हो गया है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के लिए मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. देश भर में होनेवाली इस परीक्षा में गोपालगंज से सीबीएसइ बोर्ड से संबंधित 12वीं कक्षा के लगभग तीन हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. बोर्ड ने एक बार फिर सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए परीक्षार्थियों की रैकिंग तय करने में 40 और 60 फीसदी का वेटेज देने की घोषणा की है. परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं ने सेल्फ स्टडी के जरिये अपनी तैयारी बढ़ा दी है. बाहर में रह कर कई छात्र-छात्राएं जेइइ मेन की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. एक से 31 तक होगा रजिस्ट्रेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन में शामिल होनेवाले इच्छुक विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक दिसंबर से शुरू हो चुका है. सीबीएसइ बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की है. एक से 31 दिसंबर तक विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन सीबीएसइ के जेइइ मेन से संबंधित साइट पर करा सकते हैं. ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी परीक्षाजेइइ मेन 2016 की परीक्षा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से होगी. ऑफलाइन (पेन एंड पेंसिल टेस्ट) में शामिल होनेवाले परीक्षार्थियों के लिए देश में तीन अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी, जबकि ऑनलाइन (कंप्यूटर वेस्ड) परीक्षा देनेवाले परीक्षार्थियों के देश के चुनिंदा शहरों में सेलेक्टेड परीक्षा केंद्र पर नौ व दस को परीक्षा आयोजित की जायेगी. जेइइ मेन व एडवांस परीक्षा से संबंधित तिथियां -परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि – मार्च के तीसरे सप्ताह में -जेइइ मेन के आॅफिसियल उत्तर सीट जारी करने की तिथि – अप्रैल के तीसरे सप्ताह में -जेइइ मेन का रिजल्ट – 27 अप्रैल को – जेइइ मेन में परीक्षार्थियों की रैकिंग लिस्ट – जुलाई के पहले सप्ताह में – जेइइ एडवांस 2016 की आल इंडिया रैकिंग जारी करने की तिथि – 12 जून -कॉलेज से संबंधित विद्यार्थियों के च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया – जुलाई के पहले सप्ताह में -मॉक सीट एलोकेशन रिजल्ट जारी करने की तिथि – जुलाई के पहले सप्ताह में -सीट एलोकेशन राउंड एक व राउंड दो – जुलाई के दूसरे सप्ताह तथा राउंड तीन – तीसरे सप्ताह में -एकेडमिक सत्र की शुरुआत जुलाई के अंतिम सप्ताह से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >