रोनाल्डो आ सकते हैं भारतनयी दिल्ली. ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो पहली बार भारत आ सकते हैं क्योंकि राष्ट्रीय टीम और रियाल मैड्रिड के उनके पूर्व साथी रोबर्टो कार्लोस ने उन्हें दिल्ली डाइनामोस के इंडियन सुपर लीग मैच में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. कार्लोस दिल्ली डाइनामोस के मार्की मैनेजर सह खिलाड़ी हैं. दिल्ली की टीम के मंगलवार को यहां नार्थइस्ट यूनाइटेड के खिलाफ होनेवाले मैच के दौरान दर्शकों के बीच ब्रिटेन के स्टार मुक्केबाज आमिर खान भी मौजूद रहेंगे. पता चला है कि कार्लोस खेल के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक रहे रोनाल्डो से फोन पर नियमित तौर पर बात करते हैं. दिल्ली डाइनामोस के मीडिया मैनेजर और पुर्तगाली बोलनेवाले कार्लोस के लिए दुभाषिये का काम करनेवाले रेनाटा मिलिंगटन ने कहा, ‘रोबर्टो कार्लोस और रोनाल्डो सबसे अच्छे दोस्तों की तरह हैं. कार्लोस रोज उनसे बात करते हैं और उन्हें डाइनामोस का मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है.’ यह पूछने पर कि क्या रोनाल्डो भारत की यात्रा करने के इच्छुक हैं, मिलिंगटन ने सकारात्मक जवाब दिया.
रोनाल्डो आ सकते हैं भारत
रोनाल्डो आ सकते हैं भारतनयी दिल्ली. ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो पहली बार भारत आ सकते हैं क्योंकि राष्ट्रीय टीम और रियाल मैड्रिड के उनके पूर्व साथी रोबर्टो कार्लोस ने उन्हें दिल्ली डाइनामोस के इंडियन सुपर लीग मैच में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. कार्लोस दिल्ली डाइनामोस के मार्की मैनेजर सह […]
