मोदी-शाह ने महागंठबंधन को पहुंचाया लाभ : शिवानंद

मोदी-शाह ने महागंठबंधन को पहुंचाया लाभ : शिवानंदसंवाददाता, पटनापूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार चुनाव का बस अंतिम चरण बाकी है. लेकिन, एकबात साफ दिख रही है कि चुनाव अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाषा, शैली, अंदाज सब में नीतीश कुमार भारी दिखे. नरेंद्र मोदी ने तो अपने अंदाज से अपने समर्थकों […]

मोदी-शाह ने महागंठबंधन को पहुंचाया लाभ : शिवानंदसंवाददाता, पटनापूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार चुनाव का बस अंतिम चरण बाकी है. लेकिन, एकबात साफ दिख रही है कि चुनाव अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाषा, शैली, अंदाज सब में नीतीश कुमार भारी दिखे. नरेंद्र मोदी ने तो अपने अंदाज से अपने समर्थकों को भी निराश ही किया है. कुल मिलाकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अभियान ने महागठबंधन को लाभ ही पहुंचाया है. पूरे चुनाव अभियान में प्रधानमंत्री विश्वसनीय ढंग से नीतीश कुमार को कभी भी घेर नहीं पाये. लगभग हर सभा में वे बिजली का सवाल उठा रहे थे, जबकि नीतीश के विरोधी भी मानते हैं कि बिजली और सड़क के मामले में बिहार काफी आगे बढ़ा है. इसी तरह मुसलमानों के आरक्षण के सवाल पर तो उन्होंने हद कर दी. बक्सर में उनके भाषण से तो ऐसा लगा जैसे वे मुसलमानों के खिलाफ हिंदुओं का आह्वान कर रहे हों. संसद में नीतीश के जिस भाषण का विज्ञापन यहां छपवाया गया, उससे प्रधानमंत्री और उनकी टीम की अज्ञानता पर आश्चर्य होता है. वह सवाल मुसलिम और इसाई दलितों को भी बौद्ध तथा सिख दलितों की तरह आरक्षण का लाभ देने के लिए उठाया गया था. उसको मोदी ने संपूर्ण मुसलिम समाज के आरक्षण में बदल दिया. ज़मीनी हकीकत से विलग अपने भाषणों से प्रधानमंत्री ने अपने को हल्का बनाया. इसका खामियाजा तो उन्हें और उनके गंठबंधन को भुगतना ही पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >