अश्विन सबसे बड़ा खतरा होंगे : डुप्लेसीमोहाली. टी-20 और वनडे सीरीज में जीत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान धीमे और स्पिनरों के लिए अनुकूल पिचों को लेकर चिंतित है और बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी ने कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उनके लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. यह पूछने पर कि क्या दक्षिण अफ्रीका को मेजबान टीम के अनुकूल विकेट की उम्मीद है, डुप्लेसी ने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि पिच पहले दिन से स्पिन करेगी, आप उम्मीद करते हो और उसके अनुसार योजना बनाते हो.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत में चीजें अतीत की तुलना में अधिक आक्रमक हो गयी हैं. पहले पिचें संभवत: तीसरे, चौथे और पांचवें दिन स्पिन लेती थी, लेकिन अब पहले दिन से स्पिन लेने लगी हैं.’ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट से पूर्व सोमवार को यहां आइएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र के बाद डुप्लेसी ‘इसका मतलब हुआ कि टेस्ट मैच लंबे समय तक नहीं चलेगा. लेकिन हमारी नजर में अगर टेस्ट मैच सिर्फ तीन दिन चलेगा, तो फिर हमें योजना बना कर आक्रमण करने की कोशिश करेंगे. सुनिश्चित करें कि मौके का इंतजार करें और लय अपने पक्ष में करेंगे.चोट के बाद वापसी कर रहे अश्विन से टेस्ट सीरीज के दौरान निपटना अहम है. उन्होंने कहा, ‘वे बेजोड़ स्पिनर हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमने उनका अच्छी तरह से सामना (टी20 में) किया. अब टेस्ट क्रिकेट का सवाल है] लेकिन हालात को देखते हुए उसे अधिक टर्न मिलेगा.’
अश्विन सबसे बड़ा खतरा होंगे : डुप्लेसी
अश्विन सबसे बड़ा खतरा होंगे : डुप्लेसीमोहाली. टी-20 और वनडे सीरीज में जीत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान धीमे और स्पिनरों के लिए अनुकूल पिचों को लेकर चिंतित है और बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी ने कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उनके लिए सबसे बड़ा खतरा […]
