आइपीएल ने ‘भद्दी छींटाकशी’ को क्रिकेट से दूर किया: धौनीनयी दिल्ली. भद्रजनों के खेल में खेल भावना को बरकरार रखने की जरूरत पर जोर देते हुए भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सोमवार को कहा कि आइपीएल ने दुनिया भर के क्रिकेटरों को एक साथ जोड़ने में मदद की और ‘भद्दी छींटाकशी’ को क्रिकेट से दूर कर दिया. ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर झारखंड के क्रिकेटर धौनी का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) और दुनिया में इस तरह की और टी-20 लीग ने अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान मैदान पर अच्छा माहौल बनाये रखने में मदद की है. एक कार्यक्रम के दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ मंच साझा करते हुए धौनी ने कहा, ‘हम भद्रजनों का खेल खेलते हैं. हम जीतना चाहते हैं, लेकिन हमें यह सही तरीके से करना होगा. आइपीएल ने भद्दी छींटाकशी को क्रिकेट से दूर कर दिया है. दोस्ताना मजाक अच्छा है और यही इन टी-20 लीग में किया है.’ धौनी ने कहा, ‘आइपीएल ने इससे (छींटाकशी) निपटने में हमारी काफी मदद की है. आइपीएल ने विभिन्न संस्कृति के विभिन्न क्रिकेटरों को एक साथ आने और एक ही ड्रेसिंग रूम साझा करने में मदद की. आइपीएल में मुझे कई उन लोगों के करीब आने में मदद की, जिनसे वैसे शायद मैं कभी बात नहीं कर पाता.’धौनी ने कहा, ‘मैं आइपीएल में इस डर से भारतीय खिलाड़ियों से भी बात नहीं करता कि पता नहीं उनकी टीम की नीति क्या है इसलिए मैं इन सभी चीजों का ध्यान रखता हूं. लेकिन आइपीएल के कारण कई खिलाड़ियों के साथ मेरे रिश्तों में सुधार हुआ है.’ भारतीय कप्तान के साथ अच्छे रिश्ते रखनेवाले गेल ने इस दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने धौनी के ‘हेलीकाप्टर शॉट’ की मंच पर नकल भी की, लेकिन वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज से सहमत हैं कि आइपीएल ने खिलाड़ियों के बीच तनाव कम करने में मदद की है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज गेल ने कहा, ‘मैं आइपीएल को लेकर धौनी से सहमत हूं. आइपीएल ने पूरी क्रिकेट जगत के लिए शानदार काम किया है. हां, दोस्ताना छींटाकशी होती है, जैसे कि मैं कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी) के साथ लुत्फ उठाता हूं. लेकिन अन्यथा माहौल अच्छा होता है.’ आइपीएल में मित्रता का उदाहरण देते हुए गेल ने कहा, ‘मुझे मिशेल स्टार्क (आरसीबी की ओर से खेलनेवाले ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज) को आइपीएल के जरिये जानने का मौका मिला. वे ड्रेसिंग रूम में बिलकुल अलग खिलाड़ी होते हैं. वे काफी शांत और कम बोलनेवाला खिलाड़ी है, लेकिन उन्हें जानकर अच्छा लगा.’ क्रिकेट के इतर गेल ने जमैका के उसेन बोल्ट के साथ अपनी मित्रता पर बात करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि वे एक दिन 100 मीटर में इस महान फर्राटा धावक को हरायेंगे.
आइपीएल ने ह्यभद्दी छींटाकशीह्ण को क्रिकेट से दूर किया: धौनी
आइपीएल ने ‘भद्दी छींटाकशी’ को क्रिकेट से दूर किया: धौनीनयी दिल्ली. भद्रजनों के खेल में खेल भावना को बरकरार रखने की जरूरत पर जोर देते हुए भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सोमवार को कहा कि आइपीएल ने दुनिया भर के क्रिकेटरों को एक साथ जोड़ने में मदद की और ‘भद्दी […]
