माना पटेल, वीरधवल को सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार

माना पटेल, वीरधवल को सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कारराजकोट. गुजरात की माना पटेल और महाराष्ट्र के वीरधवल खाड़े को 69वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया. महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक रेस में 13 माइक्रो सेकंड से अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़नेवाली माना को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया. उसने रविवार को […]

माना पटेल, वीरधवल को सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कारराजकोट. गुजरात की माना पटेल और महाराष्ट्र के वीरधवल खाड़े को 69वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया. महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक रेस में 13 माइक्रो सेकंड से अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़नेवाली माना को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया. उसने रविवार को आखिरी दिन 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 30.25 सेकंड में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले उसने 2014 में 30.38 सेकंड का रिकॉर्ड कायम किया था. महाराष्ट्र के खाड़े को पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया. वहीं, कर्नाटक की टीम ने सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीता, जिसने 28 पदक (नौ स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य) अपनी झोली में डाले. रेलवे ने 27 वदक (14 स्वर्ण, नौ रजत, चार कांस्य) जीते, जबकि महाराष्ट्र को 29 और गुजरात को 14 पदक मिले. रेलवे ने पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीता, जबकि महिला वर्ग में कर्नाटक ने बाजी मारी. वाटरपोलो में रेलवे पुरुष वर्ग में और केरल महिला वर्ग में विजयी रहा. देश भर के 700 से अधिक तैराकों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजकों को संदेश भेजकर सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >