ऑब्जर्वर के साथ अधिकारियों ने की बैठक

ऑब्जर्वर के साथ अधिकारियों ने की बैठक क्रिटिकल व वेनरेबुल बूथों पर की गयी तैयारी की समीक्षा सुरक्षा बलों की तैनाती से लेकर मतदाताओं की सुरक्षा तक पर चर्चा फोटो नं-43गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को भयमुक्त संपन्न कराने के लिए आयोग की तरफ से हर कोशिश की जा रही है. ऑब्जर्वर के साथ जिला प्रशासन के […]

ऑब्जर्वर के साथ अधिकारियों ने की बैठक क्रिटिकल व वेनरेबुल बूथों पर की गयी तैयारी की समीक्षा सुरक्षा बलों की तैनाती से लेकर मतदाताओं की सुरक्षा तक पर चर्चा फोटो नं-43गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को भयमुक्त संपन्न कराने के लिए आयोग की तरफ से हर कोशिश की जा रही है. ऑब्जर्वर के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर क्रिटिकल व वेनरेबुल बूथों की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की. समीक्षा में सुरक्षा बलों की तैनाती से लेकर मतदाताओं को भयमुक्त माहौल में मतदान करने तक पर तैयारियों पर चर्चा की गयी. डीएम राहुल कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्रिटिकल व वेनरेबुल बूथों पर खुद पुलिस कप्तान के साथ जा कर मतदाताओं से मिल कर उन्हें भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की जा चुकी है. लक्ष्य के मुताबिक वोट प्रतिशत को कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी की गयी है. डीएम ने बताया कि तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए लगातार निर्वाची पदाधिकारियों से लेकर आयोग के अधिकारियों तक संपर्क बनाया गया है. इस बैठक में एसपी निताशा गुड़िया, प्रेक्षक दिनेश कुमार सिंह, डीके बाबू , श्री कृष्ण कुमार, धर्मपाल, राजा मौर्या प्रजापति, सुरेद्र कुमार उपाध्याय, डीडीसी जीउत सिंह, अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, डीसीएलआर, हथुआ के एसडीओ प्रमोद राम, डीसीएलआर नुरुल एन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >